बड़ी खबर मध्‍यप्रदेश राजनीति

शिवराज के मंत्री के बिगड़े बोलः दिग्विजय से कहा- तेरे… ने भी टाइगर नहीं मारे होंगे

भिंड। एमपी के सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर विवादित बयान दिया है। ये बयान मंत्री अरविंद भदौरिया ने भिंड के बस स्टैंड पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिया है। दरअसल, सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया मंत्री बनने के बाद पहली बार भिंड पहुंचे थे। अरविंद भदौरिया का भिंड जिले की सीमा में प्रवेश करते ही गर्मजोशी के साथ कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। स्वागत का ये सिलसिला मालनपुर से शुरू होकर भिंड तक चला।
भिंड में बस स्टैंड पर पहुंचकर मंत्री अरविंद भदौरिया ने कार्यकर्ताओं को मंच से संबोधित किया। संबोधन के दौरान मंत्री अरविंद भदौरिया ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए विवादित बयान दे दिया। मंत्री अरविंद भदौरिया ने कहा कि मैं बेंगलुरु में था, तब दिग्विजय सिंह मेरे भाई पर केस रजिस्टर्ड करके पुलिस से उठवा रहे थे, तेरे बाप में हिम्मत है। मैं चंबल की माटी में पैदा हुआ हूं, किसी से डरता नहीं हूं। मंत्री ने आगे कहा कि दिग्विजय सिंह कहते हैं कि 2-2 टाइगर मारेंगे, तेरे बाप ने भी कभी टाइगर नहीं मारे होंगे।
गौरतलब है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद कहा था कि टाइगर जिंदा है। उस पर दिग्विजय सिंह ने पलटवार करते हुए कहा था कि हम और माधवराव सिंधिया साथ में शेर का शिकार करते थे। भदौरिया ने दिग्विजय सिंह के उसी बयान पर पलटवार किया है।

Share:

Next Post

चीन अपने यहां मुस्लिम औरतों का करा रहा गर्भपात : अमेरिका

Sun Jul 19 , 2020
वाशिंगटन । चीनी कम्युनिस्ट पार्टी पर निशाना साधते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने चीन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, चीन ने देश के पश्चिमी शिनझियांग प्रांत में न सिर्फ मुस्लिम महिलाओं के गर्भपात की कोशिशें कर रहा है बल्कि पुरुषों की नसबंदी भी कर रहा है। उन्होंने कहा इस तरह की […]