जबलपुर न्यूज़ (Jabalpur News)

पचास प्रतिशत कमीशन वाली है प्रदेश की भाजपा सरकार: दिग्विजय सिंह

  • हिन्दुत्व के नाम पर भय का माहौल पैदा कर रही भाजपा,
  • पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान भाजपा सरकार पर साधा निशाना

जबलपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा है कि हिन्दुत्व का हिन्दु या सनातन धर्म से कुछ भी लेना देना नही है। हिन्दुत्व के नाम पर लोगों के साथ ज्यादती करना और उनकी संपत्ति का नुकसान कर भय का माहौल पैदा किया जा रहा है। सनातन धर्म सभी की खुशहाली और भाई-चारा बढ़ाने वाला है, इसमें पूरे जगत के कल्याण की कामना की गई है। उक्ताशय की बात सोमवार को श्री सिंह ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही। नगर प्रवास पर पहुंचे श्री सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश में हिन्दुत्व के नाम पर शांति प्रिय लोगों को परेशान किया जा रहा है। किसी का घर तोड़ा जा रहा है तो किसी को मानसिक रूप से प्रताडि़त किया जा रहा है, इस तरह के लोग सनातनी हिन्दू नहीं हो सकते हैं। बजरंगदल वाले सीधे तौर पर हिंसा फैलाते हैं, पिछले दिनों जबलपुर के नगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में ऐसे ही उपद्रवी लोगों ने उत्पात मचाने का काम किया था। ऐसे लोगों को मौजूदा प्रदेश सरकार बढ़ावा दे रही है। जिसका कांग्रेस हर स्तर पर विरोध करेगी। श्री सिंह ने प्रदेश सरकार पर निशाना लगाते हुए कहा कि प्रदेश में इन दिनों जमकर कमीशन बाजी और भ्रष्टाचार का आलम है। इसमें मौजूदा पार्टी के नेता एवं प्रशासनिक अधिकारी शामिल हैं। कमीशन लेने का इतना बुरा हाल है कि अब पचास प्रतिशत कमीशन लेने का काम किया जा रहा है। इसी तरह का काम कर्नाटक में भाजपा सरकार कर रही थी, जिसमें वहां की सरकार चालीस प्रतिशत लेने वाली कही जा रही थी। जिसका कर्नाटक की जनता से करारा जवाब देते हुए कांग्रेस को अपना आशीर्वाद देकर सरकार बनाने का काम किया है, यहां पर भी आने वाले दिनों इसी तरह की आवाज कांग्रेस जनता के बीच लेकर जाने वाली है।

नफरत फैलाने वाले दलों पर लगना चाहिए प्रतिबंध
दिग्विजय सिंह ने कहा कि जो दल नफरत फैलाने का काम करता है, उस पर प्रतिबंध लगना ही चाहिए। दिग्विजय सिंह ने कहा कि बजरंग दल के नेता बलराम सिंह आईएसआई के लिए जासूसी करते पकड़े गए हैं आखिर भाजपा ने इन पर एनएसए क्यों नहीं लगाया पूर्व मुख्यमंत्री ने वर्तमान मुख्यमंत्री पर भी सीधा हमला बोला दिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री की मिलीभगत से ही पूरा काम हो रहा है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं देशद्रोही नहीं हूं बल्कि नफरत फैलाने वाले देशद्रोही है। वहीं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर भी दिग्विजय सिंह ने सीधा हमला बोला दिग्विजय सिंह ने कहा कि गृहमंत्री सबसे बड़ा झूठा है।

कर्नाटक की जीत में मेरी भूमिका सामान्य कार्यकर्ता की तरह
श्री सिंह ने कहा कि कर्नाटक में होने वाली बंफर जीत में उनका पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता की तरह योगदान रहा है। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा का व्यापक प्रभाव कर्नाटक में रहा है, जहां पर अस्सी फीसदी विधानसभा सीटें कांग्रेस ने जीती है, इन स्थानों से श्री गांधी की पदयात्रा निकली थी, श्री सिंह ने हंसकर इससे इंकार किया, भारत जो्रड़ो पदयात्रा के पीछे उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। यहां यह बात ध्यान देने वाली है कि दिग्विजय सिंह ने नर्मदा की लंबी पदयात्रा की थी जो फिलहाल किसी भी नेता के आसान नहीं है।

सिंधिया समर्थक विधायकों को हराने पर ध्यान
उन्होंने कहा कि जिन विधायक और मंत्रियों ने पूर्व में कांग्रेस की तत्कालीन कमलनाथ सरकार को गिराया था, उन्हें हराने के लिये पार्टी खास ध्यान देगी, श्री सिंह ने कहा कि यह अच्छा है इस तरह के नेता अब कांग्रेस में नही है। उन्होंने कहा कि पार्टी में समनवय बनाने और जनता तक भाजपा की जनविरोधी नीतियों को पहुंचाने का काम किया जायेगा।

कमजोर प्रदर्शन वाली 66 सीटों पर फोकस रहेगा
कांगे्रस के वरिष्ठ नेता श्री सिंह ने कहा कि पार्टी ने उन्हें और पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा को खास जवाबदारी दी है जिसमें उन सीटों पर अभी से ध्यान दिया जा रहा है जहां पर पिछले चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन कमजोर था। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने इस तरह के दौरे संभाग स्तर पर प्रारंभ किये हैं, जिसके सुखद परिणाम आने की उम्मीद है।

Share:

Next Post

भ्रष्टाचारी आयुष्मान जिला समन्वयक अधिकारी को स्वास्थ्य विभाग ने बनाया सरकारी दामाद

Mon May 15 , 2023
अधिकारी, अस्पताल और भुवन साहू मिलकर खेल रहे हैं जनता के पैसों की होली युवा कांग्रेस पत्रकारवार्ता में करेगी आयुष्मान जिला समन्वयक अधिकारी को लेकर बड़े खुलासे जबलपुर। स्वतंत्र रूप से आयुष्मान जिला समन्वयक अधिकारी भुवन साहू के काले कारनामों का कच्चा चि_ा खोल रहा है, जिसमें की एक वायरल रिकॉर्डिंग तक सामने आई जहां […]