व्‍यापार

नए शिखर पर शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी ने अपना पुराना ऑल टाइम हाई को पीछे छोड़ नया रिकॉर्ड बनाया

नई दिल्‍ली (New Dehli) । शेयर बाजार (Share Market) ने एक बार फिर नया इतिहास (History) रचा है। सेंसेक्स और निफ्टी (Sensex-Nifty) ने अपना पुराना ऑल टाइम हाई (all time high) को पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड (new record) बनाया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार हरे निशान के साथ 67627 के स्तर पर खुला। जबकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने 20127 के स्तर से आज के दिन के कारोबार की शुरुआत की। सेंसेक्स अब तक (9:23 बजे) के ऑल टाइम हाई 67706 को छू चुका है।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 260 अंकों के फायदे साथ 67727 के स्तर पर कारोबार कर रहा था और इससे पहले 67737.28 के सर्वोच्च शिखर को छू चुका था। दूसरी ओर निफ्टी 85 अंकों की तेजी के साथ 20155 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था और इससे पहले 20158.55 के सर्वोच्च शिखर पर था। निफ्टी टॉप गेनर में हिन्डाल्को, टाटा स्टील, यूपीएल, टेक महिंद्रा और विप्रो के शेयर थे तो टॉप लूजर में बि्रटानिया, भारती एयरटेल, सन फार्मा और कोल इंडिया।


सेंसेक्स की उपलब्धियां
20 जुलाई 2023: इस दिन सेंसेक्स 67619.17 के स्तर पर पहुंच कर ऑल टाइम हाई बनाया था।
19 जुलाई 2023: सेंसेक्स 302.30 अंक की तेजी के साथ नए रिकॉर्ड स्तर 67,097.44 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 376.24 अंक की तेजी के साथ अबतक के उच्चतम स्तर 67,171.38 अंक पर भी पहुंचा।
14 जुलाई 2023: सेंसेक्स अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर 66,060.90 पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 66,159.79 के अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर तक चला गया था।
13 जुलाई 2023: सेंसेक्स रिाकॅर्ड 65,558.89 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 670.31 अंक यानी 1.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ अबतक के उच्चतम स्तर 66,064.21 अंक पर चला गया था।
7 जुलाई 2023: सेंसेक्स 65898.98 के नए शिखर पर पहुंचा।
छह जुलाई, 2023: सेंसेक्स 65,785.64 अंक के नये शिखर पर बंद। कारोबार के दौरान 65,832.98 अंक के रिकॉर्ड स्तर तक गया।
4 जुलाई, 2023: सेंसेक्स अबतक के उच्चतम स्तर 65,479.05 अंक पर बंद। कारोबार के दौरान रिकॉर्ड 65,672.97 अंक तक गया।
3 जुलाई, 2023: सेंसेक्स पहली बार 65,000 अंक के पार पहुंचा।

Share:

Next Post

कमलनाथ के खिलाफ BJP ने किया नाम तय, 36 और सीटों पर जल्द होगा एलान

Thu Sep 14 , 2023
भोपाल। एमपी में विधानसभा चुनाव (assembly elections) के लिए उम्मीदवारों के ऐलान में सबसे आगे रह रही भाजपा जल्द ही दूसरी लिस्ट जारी करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की मौजूदगी में केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक 36 नामों पर मुहर लगाए जाने की खबर है। गुरुवार शाम या […]