उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

अतिक्रमण हटाने नजर अली मिल परिसर गई निगम टीम पर पथराव, उपयंत्री महिला घायल

  • वर्षों से पट्टे के आधार पर रह रहे परिवार का मकान तोडऩे आज सुबह पहुँची थी निगम गैंग

उज्जैन। आज सुबह नजर अली मिल परिसर में नगर निगम की गैंग पर पथराव हो गया और नई उम्र की महिला उपयंत्री पथराव में घायल हुई है तथा उसके पैर में चोट आई। शुरु में अतिक्रमण हटाने के दौरान मामूली विवाद हुआ था और इसके बाद वहाँ रह रहे लोगों ने पथराव कर दिया। चार थानों की पुलिस मौके पर पहुँची और लोगों की गिरफ्तारियाँ की। विवाद उस समय हो गया जब जेसीबी मशीन पट्टे का पुराना मकान तोडऩे लगी। इस परिवार को मल्टी में भी फ्लेट आवंटित नगर निगम ने किया था लेकिन वह यहाँ से नहीं हट रहे थे। उपयंत्री महिला साधना चौधरी घायल हुई है जो कि झोन 2 में पदस्थ हैं।
नजरअली मिल परिसर में आज सुबह नगर निगम ने अपनी जमीन कब्जे से मुक्त कराई। यहाँ एक व्यक्ति द्वारा अस्थाई निर्माण कर लगभग 2 हजार वर्गफीट जमीन पर कब्जा कर रखा था। गैंग जब यहां कार्रवाई करने पहुँची तो कब्जा करने वाले व्यक्ति के परिजनों ने हंगामा मचाया और विवाद की स्थिति बनी। पुलिस ने मौके पर खड़े रहकर कार्रवाई पूरी कराई। निगम अधिकारियों के अनुसार स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत नजरअली मिल परिसर में नगर निगम की जमीन पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्वीमिंग पूल बन चुका है। इसी के नजदीक नगर निगम की 2 हजार वर्गफीट जमीन पर गुड्डू नामक एक व्यक्ति ने टीन शेड और पक्के निर्माण आदि कर कब्जा कर लिया था। उसे कई बार चेतावनी और नोटिस दिए गए। बावजूद इसके कोई जवाब नहीं आया तो आज सुबह इस अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकर्ता और उसके परिजन कार्रवाई का विरोध करने लगे। इसे देखते हुए अधिकारियों ने पहले से ही पुलिस बल की व्यवस्था कर रखी थी। विरोध कर रहे लोगों को पुलिस ने हटाया तथा निगम ने जेसीबी के जरिये अवैध निर्माण को ढहा दिया और निगम अधिकारियों ने जमीन कब्जे में ले ली। बताया जाता है कि स्मार्ट सिटी से ही जुड़े और अन्य प्रोजेक्ट यहां बनाए जाने हैं। कार्रवाई के दौरान काफी देर तक हंगामा चलता रहा।

Share:

Next Post

महाराष्ट्र : भारी बारिश के बाद पहाड़ी पर फंसे 116 लोगों को पुलिस ने बचाया

Mon Jul 19 , 2021
ठाणे। नवी मुंबई पुलिस (Mumbai police) और फायर ब्रिगेड (Fire brigade) ने मिलकर कम से कम ऐसे 116 लोगों को बचाया(Rescues 116 people) है, जो भारी बारिश (Heavy rain) के चलते रविवार को एक पहाड़ी पर फंस गए थे (Stranded on a hill) । ये सभी पिकनिक मनाने के लिए पहाड़ी पर गए हुए थे […]