img-fluid

कुलगाम हमले के लिए जिम्मेदार आतंकियों पर हो सख्त कार्रवाई – कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

August 01, 2026


नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Congress MP Rahul Gandhi) ने कहा कि कुलगाम हमले के लिए जिम्मेदार (Responsible for Kulgam Attack) आतंकियों पर सख्त कार्रवाई हो (Strict Action should be taken against Terrorists) ।


  • लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमले के दौरान दो मजदूरों की मौत पर कहा कि आतंकियों के ऊपर इस कायराना हमले के लिए सख्त कार्रवाई हो और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिले। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए दुस्साहसी आतंकी हमले में देश के दो श्रमिकों की हत्या अत्यंत दुखद है। शोकाकुल परिवारों को अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। आतंकियों के ऊपर इस कायराना हमले के लिए सख्त कार्रवाई हो और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिले। आतंकवाद के खिलाफ देश हमेशा एकजुट है।”

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुआ कायराना आतंकी हमला अत्यंत निंदनीय और मानवता को शर्मसार करने वाला है। दो निर्दोष मजदूरों की पहचान पूछकर उनकी निर्मम हत्या करना आतंक की क्रूर मानसिकता का घिनौना उदाहरण है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए, कम है। शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। दोषियों के विरुद्ध त्वरित और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए उन्हें कानून के अनुसार सख्त से सख्त सजा दी जानी   चाहिए।”

    कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने पोस्ट में लिखा, “कुलगाम में हुआ कायराना आतंकी हमला अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय है। ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों की पहचान पूछकर हत्या करना बेहद घृणित और मानवता विरोधी कृत्य है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए, कम है। पूरे देश की संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आतंकियों को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए।”

    जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार देर शाम आतंकी हमला हुआ। आतंकवादियों ने दो गैर-कश्मीरी मजदूरों को गोली मारी। एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरे मजदूर को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान जान चली गई। आतंकी हमले में मारे गए दोनों मजदूर छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे।

    Share:

  • सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों के परिजनों से मिले राहुल गांधी, बोले- छात्रों से खुद माफी मांगें PM मोदी

    Sat Aug 1 , 2026
    नई दिल्ली: लोकसभा सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने नीट पेपर लीक को लेकर सुसाइड करने वाले बच्चों के परिवारों से मुलाकात की. उन्होंने पीड़ित परिजनों के साथ मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं. राहुल गांधी ने लिखा कि माता-पिता के लिए अपने बच्चे को खोने के दुख से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved