img-fluid

बुर्का पहनकर NEET एग्जाम देने पहुंची छात्रा को प्रवेश से रोका, सेंटर के बाहर जमकर हुआ हंगामा

June 21, 2026

अजमेर। राजस्थान के अजमेर जिले में नीट परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा के दौरान शहर की सावित्री स्कूल सेंटर पर ब्यावर से आई कुलसुम को बुर्का पहनने पर रोक लिया गया। उन्हें अंदर अनुमति नहीं दी गई। इसके चलते वह काफी मायूस दिखीं। एग्जाम सेंटर में काफी हंगामा भी हुआ।

नीट छात्रा कहना है कि उसकी पहचान बुर्का और रिलीजन है, उसे छोड़कर वह एग्जाम देने नहीं जा सकती। ऐसे में काफी देर पुलिस से गर्मा गर्मी हुई। नीट छात्रा को काफी समझाया गया। इस दौरान छात्रा के पिता भी उसके साथ मौजूद रहे।


  • कुलसुम के पिता का कहना है कि उनकी दो बेटियां है। एक बेटी को परीक्षा अन्य केंद्र पर अनुमति दे दी गई लेकिन यहां बेवजह परेशान किया जा रहा है। उन्हें बाहर ही रोक दिया गया, जो नियमों के विपरीत है।

    परीक्षार्थी कुलसुम का कहना है कि वह नियमों के साथ ही यहां आई थी। लेकिन यहां का स्कूल प्रबंधन यह नहीं चाहता और वह उन्हें रोक रहा है। उसने कहा कि उसके लिए परीक्षा कितने मायने नहीं रखती है तो वह अपने रिलीजन और अपने बुर्के कुछ छोड़ दे। इसलिए वह अनुमति नहीं देंगे तो परीक्षा छूट जाएगी। लेकिन किसी तरह का कंप्रोमाइज नहीं करेगी। हालांकि, कुछ देर बाद अंतिम समय बीतने पर परीक्षा में तैनात अधिकारियों ने उच्च अधिकारियों से बातचीत की और पूरी चेकिंग के बाद उन्हें अनुमति दे दी गई।

    Share:

  • उद्धव के बागी सांसद ओमराजे निंबालकर धाराशिव रवाना, 6 सांसदों को लेकर नए संकेत

    Sun Jun 21 , 2026
    मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में जारी उठापटक के बीच शिवसेना (UBT) के बागी सांसद ओमराजे निंबालकर आज रविवार को सुबह पुणे से धाराशिव के लिए रवाना हो गए। उनकी यात्रा को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। महाराष्ट्र में उद्धव गुट की शिवसेना के नेता और कार्यकर्ता भी संशय में हैं। हर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved