उज्जैन। छोटी दीपावली को लेकर मंडी में गन्ने की खूब आवक हुई है। सुबह से ही इंदौर से आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में खरीदार पहुंचकर खरीदी कर रहे हैं। मंडी कर्मचारियों के मुताबिक लगभग 30 गाडिय़ां गन्ने की आई हैं। ज्यादा गाडिय़ां आने से गेट से लेकर अंदर तक गन्ना ही गन्ना दिख रहा है। मंडी में गन्ने की आवक ज्यादा होने के कारण आज भाव में थोड़ी कमी है। 20 रुपए से लेकर 40 रुपए तक गन्ना बिक रहा है।
किसान कल शाम से ही गन्ने लेकर तो आए ही, वहीं आज सुबह भी 8 गन्ने की गाडिय़ां आईं। शहर के दौलतगंज, फ्रीगंज, छत्रीचौक और कोयला फाटक, सिंधी कॉलोनी सहित अन्य स्थानों पर गन्ने तो बिक ही रहा है, वहीं ठेले के जरिए भी विभिन्न इलाकों में गन्ना बेचा जा रहा है। बाजार में भाव 20 से लेकर 40 रुपए नग है। छोटी दीपावली पर गन्ने का विशेष महत्व होता है। इसी दिन तुलसी विवाह का आयोजन किया जाएगा।
हक हमारा भी तो है अभियान में किशोर न्याय बोर्ड का निरीक्षण-न्यायाधीश ने बालकों की समस्याएं सुनीं उज्जैन। हक हमारा भी तो है अभियान अंतर्गत किशोर न्याय बोर्ड मालनवासा में निरीक्षण एवं विधिक साक्षरता जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला न्यायाधीश ने वहाँ रहने वाले बालकों की समस्या सुनी और उनका समाधान […]
उज्जैन। देशभर में प्रसिद्ध उज्जैन की भैरवगढ़ प्रिंट की सामग्री अब भगवान महाकाल के आंगन में भी लोगों को उपलब्ध हो सकेगी। कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर कालियादेह आजीविका संगठन की महिलाओं को महाकाल मन्दिर परिसर में नये मुख्य द्वार क्रमांक-1 के पास दुकान उपलब्ध कराई गई है। आजीविका संगठन द्वारा शनिवारको विश्व प्रसिद्ध […]
मंदसौर। मंदसोर मंडी में विगत कई दिनों से प्याज की बम्पर आवक हो रही है, लेकिन अब जाकर प्याज के भावों में कमी आई है और प्याज आम व्यक्ति की पहुंच में पहुंच रहा है। मंदसौर मंडी में प्याज की आवक बहुत हो रही है। पिछले सप्ताह जहां प्याज 2000 से 3500 रुपये तक बिक […]
इसलिए आज होने वाला झोन अध्यक्ष का चुनाव हुआ स्थगित उज्जैन। नगर निगम झोन अध्यक्ष चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं में गुटबाजी खुलकर सामने आ रही है। कल झोन अध्यक्षों के नाम के लिए बैठक हुई जिसमें समन्वय नहीं बन पाया। कांग्रेस द्वारा चुनाव टाले जाने पर व्यंग्य कसे जा रहे हैं और चर्चा हो […]