जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

सूर्य का तुला राशि में हुआ प्रवेश, देखें राशियों पर कैसा होगा प्रभाव

 

सूर्य सबसे मजबूत ग्रहों में से एक है, जो शक्ति, स्थिति, अधिकार और प्रभुत्व का प्रतिनिधित्व करता है। सूर्य का तुला राशि में प्रवेश सबसे कमजोर स्थिति में यानि नीच अवस्था में होगा। सूर्य देव ने आज कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश कर लिया है। सूर्य को ज्योतिष (Astrology) में विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्य के राशि परिवर्तन करने से सभी राशियों पर शुभ- अशुभ (good and bad) प्रभाव पड़ता है। सूर्य एक राशि में करीब एक महीना रहते हैं और इसके बाद राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं सूर्य के राशि परिवर्तन से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल…

मेष राशि
इस समय सावधान रहने की आवश्यकता है। धन का खर्च सोच- समझकर ही करें। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें नहीं तो वैवाहिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में किसी बाहरी व्यक्ति पर भरोसा करने से नुकसान हो सकता है। वाद- विवाद से दूर रहें।

वृष राशि-
इस राशि के जातकों को मिला जुला फल मिलेगा। इस दौरान आपको शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। गोचर काल में कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। रिश्तों में टकराव हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें। धन- हानि (money loss) हो सकती है।

मिथुन राशि
दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ कहा जा सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें, नहीं तो मनमुटाव हो सकता है। नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ कहा जा सकता है। धन का खर्च अधिक न करें।

कर्क राशि
इस दौरान आपके जीवन में मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। भाई-बहन के रिश्ते में दरार आ सकती है। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतें। गोचर काल में आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव (mental stress) का शिकार हो सकते हैं। वाद- विवाद से दूर रहें।


सिंह राशि
साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। मेहनत का फल जरूर मिलेगा। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं। धन- लाभ (money gain) होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ रहेगा।

कन्या राशि
यात्रा का योग बनेगा। धन- लाभ होगा। यह समय लेन- देन के लिए शुभ कहा जा सकता है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।

तुला राशि
सूर्य का राशि परिवर्तन तुला राशि में ही हो रहा है। इस दौरान आपकी राशि पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। सूर्य गोचर काल में आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।

वृश्चिक राशि
सूर्य के राशि परिवर्तन से विदेशी कंपनियों से जुड़े लोगों को लाभ प्राप्त हो सकता है। व्यापार में मुनाफा होगा। मानसिक तनाव कम होगा। स्थान परिवर्तन या प्रमोशन के योग बन सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं कहा जा सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

धनु राशि
धनु राशि वालों को इस दौरान मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे। गोचर काल में खुद पर विश्वास रखें। किसी भी तरह के मानसिक तनाव से दूर रहें। कार्यस्थल पर आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।

मकर राशि
स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक पक्ष कमजोर हो सकता है। माता- पिता के साथ समय व्यतीत करें। कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए मेहनत अधिक करनी होगी। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्दि के योग भी बन रहे हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि कुंभ राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। इस दौरान आपको निवेश से बचना होगा। जीवनसाथी के साथ अनबन से बचें। गोचर काल में छात्रों का मन पढ़ाई में कम ही लगेगा। इस दौरान वाद- विवाद से दूर रहें।

मीन राशि
सूर्य का राशि परिवर्तन मीन राशि के जातकों के लिए सामान्य रहेगा। इस दौरान लेन- देन न करें। इस समय निवेश करने से नुकसान हो सकता है। परिवार में किसी से मतभेद हो सकता है। दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

नोट- उपरोक्त दी गई जानकारी व सूचना सामान्य उद्देश्य के लिए दी गई है। हम इसकी सत्यता की जांच का दावा नही करतें हैं यह जानकारी विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, धर्मग्रंथों, पंचाग आदि से ली गई है । इस उपयोग करने वाले की स्वयं की जिम्मेंदारी होगी ।

Share:

Next Post

पेट्रोल पर टैक्स में कटौती पर जल्द फैसला लेगी राज्य सरकार, इस प्रदेश के लोगों को मिल सकती है राहत

Sun Oct 17 , 2021
बंगलूरू। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने रविवार को कहा कि सरकार राज्य की अर्थव्यवस्था की समीक्षा करने के बाद ही पेट्रोल पर टैक्स में कटौती पर फैसला करेगी। मुख्यमंत्री ने पेट्रोल की कीमत में कमी पर जवाब देते हुए कहा कि मैंने पहले ही कहा है कि यह अर्थव्यवस्था पर निर्भर है, उपचुनावों के […]