जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

सूर्य इस दिन करेंगें सिंह राशि में प्रवेश, इन 4 राशि वालों को होगा लाभ

हिंदू धर्म और ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में सूर्य को नवग्रहों का स्वामी माना जाता है। मान्यता है कि सूर्य की चाल का प्रभाव अन्य सभी ग्रहों पर पड़ता है। सूर्य (Sun) अपनी चाल के अनुसार हर माह राशि परिवर्तन करते हैं। इस माह भी 17 अगस्त को रात्रि 1 बजकर 05 मिनट सूर्य राशि परिवर्तन करके सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं। सूर्य को मान, सम्मान, प्रतिष्ठा और उच्च पद का कारक माना जाता है। सूर्य का ये राशि परिवर्तन से कुछ राशियों के लिए शुभ संयोग बना रहा है, आइए जानते हैं इनके बारे में…

सिंह राशि –
सूर्य राशि परिवर्तन करके सिंह राशि (Leo sun sign) में ही जा रहे हैं, इनका राशि परिवर्तन सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ है। साहस और ऊर्जा के में वृद्धि होगी। जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। आर्थिक दृष्टि से भी ये राशि परिवर्तन लाभ के संयोग बना रहा है। नौकर में भी पदोन्नति मिलेगी।

मेष राशि –
सूर्य का राशि परिवर्तन मेष (Aries) के जातकों के लिए शुभ समाचार ले कर आ रहा है। आत्मविश्वास में वृद्धि और कार्य में सफलता का योग बन रहा है। नौकरी और व्यापार में भी तरक्की और उन्नति के अवसर बन रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए भी ये समय उत्तम है प्रतियोगी परिक्षाओं में सफलता मिलेगी।


तुला राशि –
सूर्य का राशि परिवर्तन तुला राशि (Libra) के जातकों के लिए विजय का योग बना रहा है। आपके विरोधी परास्त होंगे और कार्य क्षेत्र में भी सफलता (Success) मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में भी लाभ का संयोग बन रहा है। आय में वृद्धि होगी तथा पदोन्नति का भी अवसर है। नया कार्य शुरू करने के लिए भी शुभ अवसर है।

वृश्चिक राशि –
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ है। कार्य क्षेत्र में तरक्की और व्यापार में उन्नति के अवसर बनेंगे। आप नई ऊर्जा और जोश से एक नई शुरूआत करेंगे। परिवार की ओर से भी साथ मिलेगा और हर कार्य में सफलता मिलेगी। पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है।

नोट- उपरोक्त दी गई जानकारी व सूचना सामान्य उद्देश्य के लिए दी गई है। हम इसकी सत्यता की जांच का दावा नही करतें हैं यह जानकारी विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, धर्मग्रंथों, पंचाग आदि से ली गई है । इस उपयोग करने वाले की स्वयं की जिम्मेंदारी होगी ।

Share:

Next Post

नुकसान का सर्वे शुरू

Sat Aug 7 , 2021
जिनके घर नहीं बचे उन्हें अगले हफ्ते से मिलने लगेंगे 6 हजार रुपए भोपाल। प्रदेश के ग्वालियर-चंबल क्षेत्र (Gwalior-Chambal Region) में बाढ़ से हुए नुकसान का सर्वे शुरू हो गया है। प्रभारी मंत्रियों और कलेक्टरों की बैठक में सर्वे की टीम गठित कर दी है। जां अगले दो दिन के भीतर नुकसान की प्रारंभिक रिपोर्ट […]