img-fluid

2024 के लिए हो गया सर्वे, BJP की होगी एक तरफा जीत

December 14, 2023

नई दिल्‍ली (New Delhi)। हाल ही में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में शानदार जीत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) का विजयरथ 2024 लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में भी जारी रहने के आसार हैं। हाल ही में हुए एक सर्वे में ऐसे संकेत मिले हैं। सर्वे में संभावनाएं जताई जा रही हैं कि कांग्रेस और खासतौर से नए विपक्षी गठबंधन INDIA का प्रदर्शन खास नहीं होने वाला है।

कितनी सीटें जीतेगी भाजपा?
एक मीडिया सर्वे ने अनुमान लगाया है कि भाजपा की अगुवाई वाला नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस यानी NDA 323 सीटें अपने नाम कर सकता है। सर्वे से पता चला है कि 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा अकेले ही 308 से 328 सीटें जीत सकती है। हालांकि, 2019 की तुलना में एनडीए की सीटों में कुछ गिरावट का भी अनुमान लगाया जा रहा है।



कांग्रेस की क्या स्थिति
सर्वे के अनुसार, 2024 आम चुनाव में कांग्रेस की गाड़ी महज 52 से 72 सीटों की बीच रुक सकती है। इसके अलावा INDIA गठबंधन के दल मिलकर 163 सीटें जीत सकते हैं। करीब 18 दलों ने मिलकर भाजपा के खिलाफ विपक्षी गठबंधन तैयार किया है। इसमें कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, वामदल, जनता दल यूनाइटडे, शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी समेत कई बड़े दल शामिल हैं।

2019 चुनाव के नतीजे
2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 436 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इनमें से पार्टी ने 303 सीटों पर जीत का परचम लहराया था। जबकि, 421 सीटों पर मैदान में उतरी कांग्रेस को महज 52 सीटों पर ही जीत मिल सकी थी। तब एनडीए ने 350 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया था और भाजपा ने अपने दम पर ही बहुमत हासिल कर ली थी।

तीन राज्यों में बड़ी जीत
हाल ही में भाजपा ने 230 सीटों वाले मध्य प्रदेश में 163, राजस्थान की 199 में से 115, छत्तीसगढ़ में 90 में से 54 सीटों पर जीत हासिल की है। पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में भी भाजपा का पिछले चुनाव के मुकाबले ग्राफ बढ़ा और पार्टी को 2 सीटों पर जीत मिली। दक्षिण भारतीय राज्य तेलंगाना में भी भाजपा ने 8 सीटें अपने नाम की हैं।

Share:

  • खून की थैलियों में लोकेशन ट्रैकर डिवाइस लगाकर उन पर निगरानी रखेगा ब्लड बैंक

    Thu Dec 14 , 2023
    एमवाय हॉस्पिटल का ब्लड बैंक अब हाईटेक होगा ऑटोमैटिक मशीन से होगी अब ब्लड ग्रुप क्रास मैचिंग इंदौर, प्रदीप मिश्रा। नए साल में एमवायएच ब्लड बैंक को अंतरराष्ट्रीय स्तर के मापदण्डों के हिसाब से हाईटेक किया जाएगा। अब ब्लड बैंक को जहां एक बार में एक साथ कई ब्लड ग्रुप की क्रॉस मैचिंग के लिए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved