नई दिल्ली (Mumbai)! बॉम्बे फैशन वीक में एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Actress Sushmita Sen at Bombay Fashion Week) ने डिजाइनर रोहित वर्मा (Rohit Verma) की कलेक्शन को रैंप पर उतारा. गोल्डन कलर के लहंगे में रनवे पर चलते हुए सुष्मिता (Sushmita Sen) बेहद खूबसूरत लग रही थीं. एक्ट्रेस ने अपने लुक को कलीरों और फूलों से कंप्लीट किया, साथ ही उन्होंने बड़े करीने से बंधे जूड़े को भी सजा रखा था.
डिजाइनर के लिए दूसरी बार शो स्टॉपर रहीं सुष्मिता ने कहा, ‘रोहित वर्मा के लिए यह मेरी दूसरी वॉक है, जो खुद को शी कहलाना पसंद करते हैं. वह पक्का करते हैं कि हर पल उत्सव हो.’ सुष्मिता ने इस बात पर जोर दिया कि आज के समय में ‘समावेशी’ होना कितना जरूरी है.
View this post on Instagram
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved