भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

वीरों की गाथा को जन-जन तक पहुंचाएं

  • राज्यपाल ने कहा आजादी पूर्वजों के संघर्ष और बलिदान की देन

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल (Governor Mangubhai Patel) ने कहा है कि आजादी हमारे पूर्वजों के कड़े संघर्ष, त्याग और बलिदान के बाद मिली है। स्वतंत्रता सेनानियों (Freedom Fighters) का हम, जितना भी सम्मान करें, कम ही होगा। हमें सदैव उनके प्रति आभारी होना चाहिये क्योंकि जो खुशहाल जीवन आज हम जी रहे है, वह स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की बदौलत है। प्रत्येक देशवासी का परम कत्र्तव्य है कि वह सदैव देशहित में कार्य करें।
राज्यपाल (Governor) ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव की मंशा स्वतंत्रता के वीरों के बलिदान और आजादी के मायने की जानकारी को प्रसारित करना है, ताकि जिनको इतिहास में पहचान नहीं मिल पायी, उनकी जीवन गाथा भी जन-जन तक पहुँचे। उन्होंने कहा कि इसीलिए समारोह हमारी आजादी के तीर्थ स्थलों अंडमान की सेल्यूलर जेल और पंजाब के जलियांवाला बाग जैसे स्थलों पर विशेष रूप से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें स्वाधीनता सेनानियों से आज़ादी की ऊर्जा के अमृत की प्रेरणा लेकर, हमारी संस्कृति के मौलिक गुणों और विचारों के साथ राष्ट्र निर्माण का संकल्प करना चाहिए।

हमारे वीर सैनिक सदैव सजग रहते हैं
राज्यपाल पटेल ने कहा कि भारतीय सैनिकों की देश भक्ति, साहस और पराक्रम की अनेक मिसालें हैं। आज़ादी के बाद भी 1962 में चीन से युद्ध, 1965 और 71 में पाकिस्तान से युद्ध, कारगिल वॉर और हाल ही में गलवान घाटी में चीन से हुए विवादों में सेना के तीनों अंगों ने साहस और पराक्रम के साथ, सामना किया है। युद्ध हो अथवा शांति हमारे वीर सैनिक सदैव सजग रहते हैं। युद्ध के अलावा देश में आयी प्राकृतिक आपदाओं का भी मुस्तैदी से सामना करते हैं। उन्होंने हाल ही में प्रदेश के उत्तरी भाग में आई बाढ़ के राहत और बचाव कार्यों में सेना के सहयोग की सराहना की।

Share:

Next Post

भारत से आयात जारी रखेगा अफगानिस्तान, निर्यात पर तालिबान ने लगायी रोक

Thu Aug 19 , 2021
नई दिल्ली । अफगानिस्तान (Afghanistan) की सत्ता पर काबिज होने के बाद तालिबान (Taliban) ने भारत (India) से आयात (Import) को जारी रखा है लेकिन अफगानिस्तान से भारत को किये जाने वाले निर्यात (export) पर रोक लगा दी है। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (फियो) के डायरेक्टर जनरल डॉ. अजय सहाय ने गुरुवार को इसकी […]