img-fluid

Jammu and Kashmir के जोजिला दर्रे के पास खाई में गिरी टैक्‍सी, 7 लोगों के मरने की आशंका

May 26, 2022

नई दिल्‍ली। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के जोजिला दर्रे (Zojila Pass) के पास बड़ा हादसा हो गया जिसमें एक टैक्सी के गहरी खाई में गिर जाने से 7 लोगों की मौत होने की आशंका है, जबकि एक शख्स घायल बताया जा रहा है! जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir)  के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से मिली जानकारी के अनुसार जोजिला दर्रे पर एक टैक्‍सी वाहन के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिरने से लगभग 7 लोगों के मारे जाने की आशंका है। सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन ने राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया है।



  • हादसा श्रीनगर -लद्दाख हाइवे (Srinagar-Ladakh Highway) पर हुआ। यह गाड़ी कारगिर से सोनमर्ग जा रही थी। इस दौरान अचानक गाड़ी फिसलकर 500-600 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 7 लोगों की जान चली गई जबकि, एक घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हालांकि प्रशासन की तरफ से अभी कोई अधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

    Share:

  • महाराष्‍ट्र में मंत्री अनिल परब के सात ठिकानों पर ED छापेमारी

    Thu May 26 , 2022
    मुंबई। महाराष्‍ट्र में उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray in Maharashtra) के एक और मंत्री की मुसीबतें बढ़ती दिख रही है, क्‍योंकि प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने गुरुवार को महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के तटीय दापोली इलाके में एक भूमि सौदे में कथित अनियमितताओं के आरोप में परिवहन मंत्री अनिल परब (Transport Minister Anil Parab) के सात ठिकानों पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved