बड़ी खबर राजनीति

ममता से मिलकर तेजस्वी ने कहा- TMC को मिलेगा RJD का पूरा समर्थन

कोलकाता । शनिवार को तीन दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंचे आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने आखिरी दिन सोमवार शाम को राज्य सचिवालय नवान्न में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने ममता बनर्जी को पूरी तरह समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने पश्चिम बंगाल में रहने वाले बिहार और उत्तर प्रदेश के हिंदी भाषी लोगों से तृणमूल कांग्रेस को समर्थन देने का भी आह्वान किया।


भाजपा को बताया बड़का झूठा पार्टी
तेजस्वी यादव ने ममता के साथ अच्छे रिश्ते बताते हुए कहा कि बंगाल में हिंदी भाषा बोलने वालों की संख्या बहुत है। बिहार और यूपी से भी लोग हैं। इस समय चुनाव में जहां भी जरूरत होगी, हम पूरा सहयोग देंगे। भाजपा का मतलब बड़का झूठा पार्टी है। उन्होंने बिहार के लोगों से तृणमूल को समर्थन देने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा चोर दरवाजे से सत्ता में आई है, इसलिए कोई काम बिहार में नहीं हुआ है।जितने भी केंद्रीय मंत्री हैं, अपना काम छोड़कर बंगाल घूम रहे हैं। कंपनियों को बेच दिया जा रहा है। ये लोग केवल लूट, भ्रम और नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि यह मूल्यों की लड़ाई है। हमारी पूरी ताकत ममता जी के साथ है। हम पूरी तरह से ममता जी के साथ हैं। बिहार में कांग्रेस के साथ गंठबंधन है। इस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Share:

Next Post

रायसेन के तामोट में Sagar Group करेेेेगा 600 करोड़ का Investment

Mon Mar 1 , 2021
भोपाल! मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) ने कहा है कि आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण की दिशा में पहल करने पर राज्य सरकार उद्योगपतियों की हरसंभव सहायता करेगी। प्रदेश में खाद्य प्र-संस्करण, टेक्सटाईल, सौर ऊर्जा और अधोसंरचना निर्माण में पर्याप्त संभावनाएँ हैं। इससे बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन भी होगा। मुख्यमंत्री ने […]