उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

मंदिर और भगवान भाजपा की प्रापर्टी नहीं : शिवकुमार

महाकाल के आशीर्वाद से बनी सरकार

उज्जैन। सरकार बनने से पहले महाकाल मंदिर में मनोकामना करने आए कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार मन्नत पूरी होने पर आज सुबह महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए और कहा कि महाकाल के आशीर्वाद से ही कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनी है। आरती के बाद डीके शिवकुमार ने महाकाल के गर्भ गृह से दर्शन किए। उन्होंने कहा कि हिंदू मंदिर और भगवान भाजपा की प्रॉपर्टी नहीं है। उन्होंने कहा कि भगवान महाकाल के आशीर्वाद से ही कर्नाटक में कांग्रेस को न केवल पूर्ण बहुमत मिला, बल्कि सर्वाधिक मतों से जीत भी हुई। डीके शिवकुमार के साथ पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, कांग्रेसी विधायक महेश परमार, उज्जैन कांग्रेस शहर अध्यक्ष रवि भदौरिया जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल पटेल सहित उज्जैन कांग्रेस के स्थानीय नेता भी मौजूद थे।


महाकाल मंदिर से ही कर्नाटक की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सौगात का किया ऐलान

पूजा-अर्चना के बाद शिवकुमार ने उज्जैन से ही कर्नाटक की महिलाओं को बड़ी सौगात देने की घोषणा करते हुए कहा कि कर्नाटक में महिलाओं को कहीं भी आने-जाने के लिए बसों में किराया नहीं देना होगा। कर्नाटक परिवहन निगम की बसों में महिलाएं नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी। शिवकुमार ने कल ग्वालियर में मां पिताम्बरा देवी के दर्शन किए थे। वे आज नलखेड़ा के बगलामुखी मंदिर भी जाएंगे।

Share:

Next Post

मकान में विस्फोट के बाद आग लगी

Sun Jun 11 , 2023
दो मासूम बच्चे बाल-बाल बचेे, माता-पिता गए थे काम पर हॉस्टल और प्लास्टिक फैक्ट्री में भी आग लगने की घटना हुई इन्दौर, विजय मोदी। बिचोलीमर्दाना क्षेत्र से लगे ग्राम बढिय़ाकीमा में कल शाम एक मकान में धमाकेदार विस्फोट के बाद आग लग गई। इस दौरान घर के बाहर खेल रहे दो मासूम भाई-बहन बाल-बाल बच […]