इंदौर न्यूज़ (Indore News)

सदर बाजार की सडक़ में बाधक मंदिरों को मिलेगा नया स्थान, बक्षीबाग में बनाया मंदिर काम्प्लेक्स

  • 10 से ज्यादा मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद विधि-विधान से प्रतिमाएं नए स्थान पर विराजित होंगी

इंदौर। इमली बाजार चौराहे से लेकर मरीमाता चौराहे तक सदर बाजार की सडक़ में बाधक बन रहे मंदिरों की प्रतिमाओं को विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद बक्षीबाग के समीप नगर निगम द्वारा बनाए गए मंदिर काम्प्लेक्स में स्थापित किया जाएगा। इसके लिए क्षेत्रीय रहवासियों से निगम अधिकारियों ने चर्चा की थी और उसके बाद ही वहां मंदिर काम्प्लेक्स बनाया गया।

इससे पहले भी नगर निगम द्वारा कई स्थानों पर सडक़ निर्माण के दौरान बड़े पैमाने पर मंदिरों की शिफ्टिंग का कार्य किया गया था और इसके लिए भी अलग-अलग स्थानों पर मंदिर काम्प्लेक्स बनाए गए थे। गोराकुंड, महू नाका और मालगंज की सडक़ निर्माण के दौरान मंदिरों से कई प्रतिमाओं को विधि-विधान के साथ इतवारिया बाजार के समीप बनाए गए मंदिर काम्प्लेक्स में स्थापित किया गया था। उक्त सडक़ के निर्माण में कई मंदिरों के हिस्से बाधक थे और वहां भी रहवासियों की सहमति के बाद यह कार्य हुए थे। निगम अधिकारियों के मुताबिक अब यह प्रयोग शहर के अन्य स्थानों पर किया जा रहा है।


इमली बाजार से लेकर मरीमाता चौराहे तक बनाई जा रही नई सडक़ के लिए सदर बाजार मेनरोड पर कई मंदिरों के हिस्से सडक़ के बीचोबीच आ रहे थे, जिस पर रहवासियों की बैठक आयोजित कर इस पर निर्णय लिया गया। अब बक्षीबाग में निगम द्वारा मंदिर काम्प्लेक्स तैयार किया गया है, जहां दस से ज्यादा मंदिरों की प्रतिमाओं को विधि-विधान और पूजा-अर्चना के बाद स्थापित किया जाएगा। आने वाले दिनों में पंडितों की मौजूदगी में रहवासियों के साथ निगम यह कार्य पूरा करेगा।

Share:

Next Post

प्रवासी कार्यकर्ता बनने में पार्षदों की रुचि नहीं, कई नाम कटवाने में लगे

Mon Jan 29 , 2024
एक बूथ पर 24 घंटे रहकर काम करना भाजपा पार्षदों को नागवार इंदौर। अगले महीने से शुरू होने वाले गांव की ओर कार्यक्रम में भाजपा के प्रवासी कार्यकर्ता भेजे जाएंगे, जिसमें हर स्तर के जनप्रतिनिधियों के नाम भी शामिल किए गए हैं, लेकिन प्रवासी कार्यकर्ता बनने में पार्षद रुचि नहीं दिखा रहे हैं। वह अपना […]