इंदौर न्यूज़ (Indore News)

लगातार चौथी रात पारा 16 डिग्री पर

रात को बढ़ी ठंड, दिन का पारा भी सामान्य से नीचे

इंदौर। शहर में ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। कल लगातार चौथी रात पारा 16 दिन के करीब रहा। वहीं दिन के तापमान में भी गिरावट आई है और पारा सामान्य से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी।


विमानतल स्थित मौसम केंद्र पर कल दिन का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री कम था। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री रहा, जो सामान्य था। मौसम विभाग के मुताबिक 22 अक्टूबर की रात से पारा लगातार 16 डिग्री के करीब बना हुआ है। उम्मीद जताई जा रही थी कि दीपावली पर आतिशबाजी के कारण तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और रात को ठंड बनी हुई है। बताया जा रहा है कि उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आ रही है।  शहर के पश्चिमी क्षेत्र में जहां विमानतल पर मौसम विभाग द्वारा तापमान पर नजर रखी जाती है, वहीं पूर्वी क्षेत्र में कृषि महाविद्यालय में भी तापमान की मॉनिटरिंग की जाती है। यहां के आंकड़ें देखें तो यहां ठंड का असर पश्चिमी इंदौर से ज्यादा है। कल दिन में यहां अधिकतम तापमान जहां 31 डिग्री पर था, वहीं रात में यहां न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकारियों की माने तो यहां खुला क्षेत्र होने और कृषि महाविद्यालय में खेती व सिंचाई की जाने के कारण इस क्षेत्र में तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज हो रही है।

Share:

Next Post

इंदौर में दुनिया की सबसे महंगी दुकान बिकने का भी रहा हल्ला

Wed Oct 26 , 2022
खजराना गणेश मंदिर परिसर की 70 स्क्वेयर फीट की छोटी-सी दुकान की बोली 1.72 करोड़ तक आई खरीदार ने इसे श्री गणेश का आशीर्वाद बताया, मंत्रियों से लेकर प्रभावशाली लगे थे दुकान कबाडऩे में इंदौर। दीपावली (Diwali) के शोर-शराबे के बीच इंदौर में दुनिया की सबसे महंगी दुकान (Shop) बिकने का भी हल्ला मच गया। […]