
इंदौर। इंदौर रिटेल गारमेंट व्यापारी एसोसिएशन द्वारा यूपीआई से जुड़े मुद्दे को लेकर बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। एसोसिएशन के पदाधिकारी और कपड़ा व्यापारी काले कपड़े पहनकर राजवाड़ा पहुंचे और अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया।
व्यापारियों ने यूपीआई व्यवस्था को लेकर अपनी आपत्तियां जताते हुए सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे और उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारियों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved