जबलपुर न्यूज़ (Jabalpur News)

भाजपा की नीतियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचना ही बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का लक्ष्य

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जबलपुर महानगर की बैठक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक अनुराग प्यासी की अध्यक्षता में भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल में आयोजित हुई।प्रकोष्ठ की बैठक डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पंडित श्री दीनदयाल उपाध्याय जी एवं भारतमाता की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात आरंभ हुई। जिसमे जबलपुर महानगर के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश संयोजक का स्वागत शॉल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ से किया गया।अनुराग प्यासी ने प्रकोष्ठ के जिला पदाधिकारियों के विगत माह के कार्यकलापों की समीक्षा की तथा उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों, प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किए गए।


विकास कार्यों, योजनाओं आदि को लेकर प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारी समाज के सभी वर्गों एवं क्षेत्रों से जुड़े बुद्धिजीवियों के बीच लेकर जाएं। बैठक में बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक राजा सराफ, जिला संयोजक डॉ संजय चौधरी, जिला सह संयोजक पंकज आजने, अरुण अग्रवाल, अनिल पाल, विवेक खरे, दिलीप सिंह हजारी, राजेश केशरवानी, आरके गढ़वाल, श्रीमति मीना मिश्रा, राजेश राय, रवि शर्मा, राजेश भाटिया, विपिन राय, अनिल खरे तथा जिला आईटी प्रभारी गौरव शर्मा उपस्थित रहे।

Share:

Next Post

शहर के प्रख्यात चिकित्सक अभिषेक श्रीवास्तव ने नागपुर में प्रस्तुत किया शोध

Sat Jan 14 , 2023
जबलपुर। शहर के डायबिटीज थायराइड एवं हारमोंस विशेषज्ञ डॉक्टर अभिषेक श्रीवास्तव द्वारा नागपुर में आयोजित विशेष सम्मेलन में डॉक्टर अभिषेक श्रीवास्तव द्वारा अपना शोध प्रस्तुत किया गया। उन्होंने बताया कि डायबिटीज और थायराइड में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा आम लोगों के मुकाबले ज्यादा होती है। इसलिए डायबिटीज और थायराइड में बीपी और हृदय रोग की समस्या […]