देश मध्‍यप्रदेश राजनीति

विकास दुबे की गिरफ्तारी पर मध्यप्रदेश की सियासत में उबाल, कांग्रेस का नरोत्तम पर वार

दिग्विजयसिंह, कमलनाथ, बाला बच्चन ने की न्यायिक जांच की मांग

उज्जैन। विकास की गिरफ्तारी के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। विपक्ष के निशाने पर यूपी और एमपी की पुलिस है। ये तो साफ है कि दुकानदार और निजी सुरक्षाकर्मियों की सूचान पर उसकी गिरफ्तारी हुई है। ऐसे में कांग्रेस के एक ट्वीट से सियासी बवाल मच गया है। कांग्रेस ने विकास की गिरफ्तारी को एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से जोड़ा है। अब इस पर भाजपा और कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो जाेगा।
एमपी कांग्रेस ने ट्वीट किया है कि एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा यूपी चुनाव में कानपुर के प्रभारी थे। आगे आप खुद समझदार हैं।

वहीं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने विकास दुबे की गिरफ्तारी के लिए न्यायिक जांच की मांग की है। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया है कि मैं शिवराज जी से विकास दुबे की गिरफ्तारी या सरेंडर की न्यायिक जांच की मांग करता हूं। इस कुख्यात गैंगस्टर के किस-किस नेता और पुलिसकर्मियों से सम्पर्क हैं, जांच होनी चाहिए। विकास दुबे को न्यायिक हिरासत में रखते हुए, इसकी पुख्ता सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए ताकि सारे राज सामने आ सकें।

वहीं, पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन ने भी विकास की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं। बाला बच्चन ने कहा है कि उसकी गिरफ्तारी संदिग्ध है। इतने दुर्दांत अपराधी को गिरफ्तारी के बाद हथकड़ी नहीं लगाई गई। उसे पुलिस आराम से सोफे पर बैठा रही है। साथ ही बेखौफ होकर वह महाकाल मंदिर में घुस जाता है। साथ ही गर्व से कहता है कि मैं कानपुर वाला विकास दुबे हूं। उसके मन में आज भी खौफ नहीं है। साथ ही गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा यूपी चुनाव के दौरान कानपुर के प्रभारी रहे हैं।

पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी कहा है कि यूपी के कानपुर के कुख्यात गैंगस्टर और 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी विकास दुबे के उज्जैन में महाकाल मंदिर में खुद सरेंडर करने की घटना की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। इसमें किसी बड़ी सियासी साजिश की बू आ रही है।

 

Share:

Next Post

बसपा विधायक रामबाई बोलीं... जिसकी सरकार मैं उसके साथ

Thu Jul 9 , 2020
भोपाल। कभी कमलनाथ सरकार के साथ तो कभी शिवराज सरकार के पाले में जाने वाली बसपा विधायक रामबाई ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। पूर्व मंत्री के बेटे सिद्धार्थ मलैया के उनके खिलाफ मोर्चा खोलने पर रामबाई ने कहा है कि मैं पागलों की बातों पर ध्यान नहीं देती। रामबाई ने स्पष्ट कर […]