भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

कांग्रेस के भ्रम के प्रति जनता को जागरूक करे पिछड़ा वर्ग मोर्चा

भोपाल। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जिस तरह सामाजिक विद्वेष फैलाने का काम किया था, गुना में हुई घटना के संबंध में जिस प्रकार कांग्रेस झूठ और भ्रम फैला रही है, वह इस बात का प्रमाण है कि आगामी उपचुनाव में भी कांग्रेस सामाजिक विद्वेष फैलाने का काम करेगी। पिछड़ा वर्ग मोर्चा हर बूथ तक पहुंचे और कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम के प्रति जनता को जागरूक करे, कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश करे। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को पिछड़ा वर्ग मोर्चा के विधानसभा उपचुनाव के प्रभारी एवं सह प्रभारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री सुहास भगत ने भी बैठक को संबोधित किया।
शर्मा ने कहा कि आगामी विधानसभा उपचुनाव महत्वपूर्ण हैं और इनमें पिछड़ा वर्ग मोर्चा की निर्णायक भूमिका है। इस चुनाव को योजनाबद्ध तरीके से जीता जा सकता है। पिछड़ा वर्ग मोर्चा बूथ स्तर तक माइक्रो मैनेजमेंट करके चुनाव में उतरे। उन्होंने कहा कि मोर्चा के विधानसभा प्रभारी एवं सहप्रभारी सतत् संवाद करें और सरकार द्वारा विभिन्न वर्गों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का प्रचार करें। जनता को बताएं कि कांग्रेस ने किस प्रकार सत्ता में रहते हुए भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई सामाजिक सरोकार से जुड़ी योजनाओं को बंद किया था। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा समाज के प्रबुद्धजनों, प्रमुखों के साथ नये युवाओं को अपने साथ जोड़े, क्योंकि युवा ऊर्जा के साथ काम करेंगे, जो जीत का आधार बनेगा।

Share:

Next Post

15 अगस्त से एक्शन में आएगी सरकार

Thu Jul 23 , 2020
मंत्रियों को रोडमैप तैयार करने के निर्देश भोपाल। कोरोना संक्रमण के बीच सरकार प्रदेश के विकास को लेकर रोडमैप तैयार करने जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंत्रियों से आज भी वन-टू-वन चर्चा करेंगे। उन्होंने विभाग को समझने के लिए जुलाई तक का वक्त दिया है। इसके बाद सभी मंत्रियों को 15 अगस्त तक […]