खेल भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

साई भोपाल के संचालक सत्यजीत संकृत के मुख्य आतिथ्य में हुआ प्रतियोगिता का शुभारंभ

भोपाल! प्रथम सब जूनियर बालक अकादमी नेशनल हॉकी चैंपियनिशप-2021 (Junior Boys Academy National Hockey Championship-2021) का आयोजन हॉकी इंडिया (Hockey India) तथा खेल और युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। साई भोपाल के क्षेत्रीय निदेशक श्री सत्यजीत संकृत के मुख्य आतिथ्य में प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। श्री सत्यजीत संकृत ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता कोरोना काल के बाद आयोजित पहली प्रतियोगिता है। उन्होंने भोपाल में पधारे सभी खिलाड़ियों, तकनीकी अधिकारियों और प्रशिक्षकों का स्वागत किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस प्रतियोगिता से देश को चैम्पियन खिलाड़ी मिलेगें। उन्होंने हॉकी इंडिया तथा खेल और युवा कल्याण विभाग के इस प्रयास की मुक्तकंठ से सराहना की।



शुभारंभ अवसर पर अर्जुन अवार्डी एवं साई भोपाल के हाई परफारमेंस डायरेक्टर श्री यशपाल सिंह सोलंकी, संयुक्त संचालक खेल डॉ. विनोद प्रधान एवं श्री बी.एस यादव भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

प्रतियोगिता के पहले दिन आज चार मुकाबले खेले गए। विवरण निम्नानुसार हैः-

पहला मैच
आज प्रातः 7.00 बजे बरार हॉकी अकादमी (विदर्भ) अमरावती विरूद्ध ओडिशा नेवल टाटा हॉकी हाई परफारमेंस सेंटर के मध्य हुआ। जिसमें ओडिशा नेवल टाटा हॉकी हाई परफारमेंस सेंटर ने 30-0 से बरार हॉकी अकादमी परास्त किया।
दूसरा मैच
प्रतियोगिता का दूसरा मैच प्रातः 8ः45 बजे भाई बेहलो हॉकी अकादमी भागटा विरूद्ध ओलम्पियन विवेक सिंह हॉकी अकादमी के मध्य हुआ। जिसमें ओलम्पियन विवेक सिंह हॉकी अकादमी ने 12-1 से भाई बेहलो हॉकी अकादमी भागटा को परास्त किया।
तीसरा मैच
प्रतियोगिता के अंतर्गत तीसरा मैंच प्रातः 10.15 बजे चीमा हॉकी अकादमी विरूद्ध राजा करण हॉकी अकादमी के मध्य हुआ जिसमें राजा करण हॉकी अकादमी ने चीमा हॉकी अकादमी को 8-0 से परास्त किया।
चौथा मैच
प्रतियोगिता के अंतर्गत चौथा मैच अपरांह 03.30 बजे सिटीजन हॉकी इलेवन विरूद्ध राउण्डग्लास पंजाब हॉकी क्लब अकादमी के मध्य हुआ। जिसमें राउण्डग्लास पंजाब हॉकी क्लब अकादमी ने 19-0 से सिटीजन हॉकी इलेवन को हराया।

मंगलवार, 5 अक्टूबर को होने वाले मुकाबले

प्रतियोगिता के अंतर्गत दूसरे दिन 5 अक्टूबर को कुल चार मुकाबले खेले जायेगें। प्रातःकाल 7.00 बजे से मुकाबले प्रारंभ होंगे। अंतिम मैच दोपहर 3.15 बजे खेला जायेगा। कल होने वाले मुकाबले का विवरण निम्न प्रकार हैः-
पहला मैच प्रातः 7.00 बजे ध्यानचंद हॉकी अकादमी विरूद्ध साई अकादमी, दूसरा मैच 8.45 बजे गुमानहिरा राईजर्स अकादमी विरूद्ध एसजीपीसी हॉकी अकादमी, तीसरा मैच प्रातः 10.15 बजे हिम अकादमी विरूद्ध वादीपत्ती राजा हॉकी अकादमी तथा चौथा मैच 3.30 बजे हरियाणा हॉकी अकादमी विरूद्ध तमिलनाडू हॉकी अकादमी के मध्य खेला जायेगा।

Share:

Next Post

Share Market : चार दिनों की गिरावट के बाद हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, 533 अंक उछला सेंसेक्स

Mon Oct 4 , 2021
नई दिल्ली। आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 533.74 अंकों (0.91 फीसदी) की तेजी के साथ 59,299.32 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 159.20 अंक (0.91 फीसदी) की […]