
उज्जैन। देश की आजादी की 80वीं वर्षगाँठ 15 अगस्त को शहरभर में जोश और खरोश के साथ मनाई गई। शहर की विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं और सामाजिक संस्थाओं ने तिरंगा ध्वज फहराया और राष्ट्रगान का गायन किया। इस दौरान राष्ट्रभक्ति पूर्ण कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम में मिठाई भी वितरित की गई।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुए देशभक्ति के कार्यक्रम
कालिदास माण्टेसरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बड़ा तेलीवाड़ा परिसर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण मुख्य अतिथि पूर्व अपर कलेक्टर के.पी. सेठिया, संस्थाध्यक्ष माणकलाल गिरिया, संस्था सचिव यशवन्त कुमार जैन, सहसचिव डॉ. दिनेश शाह, संचालक मंडल के वरिष्ठ सदस्य अभय जैन एवं भरत जैन की मौजूदगी में किया गया। अतिथियों का स्वागत संचालक मंडल के सभी सदस्यों, प्राचार्य राजेश जोशी, उपप्राचार्य अंजलि पुरोहित, डॉ. निधि बाकलीवाल, प्रधानाध्यापिका सुधा गौड़, शिक्षक प्रतिनिधि राजश्री कुलमी, स्कूल कोऑर्डिनेटर जूही सोनेजा द्वारा किया गया। गार्ड ऑफ ऑनर जयेश पंवार के निर्देशन में स्कूल कैप्टन्स द्वारा, स्टिक पीटी प्रदर्शन दर्शनी त्रिपाठी एवं कशिश खींची के निर्देशन में दिया गया। जूनियर कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा योग प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का समापन मिठाई वितरण कर किया गया। जानकारी मीडिया प्रभारी शिक्षिका गीतिक तिवारी ने दी।
जयभारती स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया स्वतंत्रता दिवस
पुराने शहर के जयभारती हायर सेकेंडरी स्कूल में 15 अगस्त पर ध्वजारोहण कार्यक्रम रखा गया। स्कूल में हुए कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि जाकिर हुसैन देहलवी पूर्व प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल झुमकी थे। अध्यक्षता अशोक देवड़ा एल्डरमैन नगर निगम ने की। विशेष अतिथि हरीश व्यास रहे। सबसे पहले अतिथियों ने झण्डा वंदन किया। उसके पश्चात अतिथियों का स्वागत संस्था सचिव राजेंद्र जोशी, अवनी जोशी, रमा जोशी, सरिता सांवरा, विपुल जोशी, दुर्गा शर्मा, जारा रहमानी और मधुकांता गेहलोत ने किया। कार्यक्रम में सादिया कक्षा 7, अल्फिया कक्षा 12वीं, सबनूर कक्षा 8वीं, जतिन कक्षा 6टी, सानिया कक्षा 8वीं ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने विचार रखे। संस्था परिचय सचिव राजेंद्र जोशी ने दिया। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को स्व.भालचंद्र जोशी स्मृति सम्मान में मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर अफसीन 5वीं, सादिया 6टी, सानिया 7वीं, माहेरा 8वीं, शाजेब 9वीं, सूफियान 10वीं, कुंदन सोनी 11वीं, पायल मंगलानी 12वीं कॉमर्स, राजन कुंवर 12वीं मैथ्स, महक 12वीं बायो को सम्मानित किया गया। संचालन और आभार प्रदर्शन विपुल जोशी ने किया।
विद्युत कर्मचारी संघ ने किया झंडा वंदन
स्वतंत्रता दिवस पर विद्युत कर्मचारी संघ द्वारा हर्षोल्लास के साथ झंडावंदन कार्यक्रम रखा गया। झोनल सचिव रामेश्वर गागे द्वारा फेडरेशन कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया तथा मिठाई वितरित की गई। इस दौरान फेडरेशन के महेंद्र भदौरिया, दीप बिहारी, नागेंद्र व्यास, रतनलाल मालवीय, अर्जुन सोलंकी, संतोष वाघेला, प्रेम नारायण, सोहेल मंसूरी मौजूद रहे।
जीवनदीप परिवार ने मनाई स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ
स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम जीवनदीप परिवार द्वारा साध्वियों की मौजूदगी में रखा गया। समारोह का शुभारंभ 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इस अवसर पर सामाजिक सेवा, शिक्षा और मानव सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं सेवाभावी सदस्यों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में साध्वी दिव्ययशा और साध्वी उपेन्द्र यशाजी की मौजूदगी रही। इस अवसर पर जीवनदीप महिला विंग और परिवार के सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आभार विशाल शेखावत ने माना। जानकारी महिला विंग की श्वेता चोपड़ा ने दी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved