img-fluid

भारत में गूंजेगा बिग बैश लीग का रोमांच, PM मोदी करने वाले हैं बड़ा ऐलान

July 03, 2026

नई दिल्ली: भारत (India) में क्रिकेट को खासा पसंद किया जाता है. इस देश में क्रिकेट के आगे सभी खेल फीके पड़ जाते हैं. अब भारत में बिग बैश लीग का रोमांच देखने को मिलने वाला है. इसकी घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले हैं. नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह सिडनी दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह भारत में पहले बिग बैश लीग मैच की घोषणा कर सकते हैं. बीसीसीआई और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बिग बैश लीग मैच भारत में आयोजित करने की डील कर चुके हैं.

भारत में होंगे बिग बैश लीग के मुकाबले
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के बीच अंतिम समझौते के बाद मेलबर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉर्चर्स का मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाला है. ऑस्ट्रेलियाई घरेलू क्रिकेट मैच भारत में खेला जाने वाला इतिहास का पहला मुकाबला होगा.


  • खबरों की मानें तो पीएम मोदी 8 से 10 जुलाई तक ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह भारत में होने वाले बिग बैश लीग की आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया कई महीनों से इस पर विचार कर रहा था. फरवरी में, वरिष्ठ अधिकारी फिल रिग्बी और मार्गोट हार्ले ने भारत आकर मए चिदंबरम स्टेडियम में सुविधाओं का निरीक्षण भी किया था. भारतीय फैंस बिग बैश लीग का इंतजार भारत में बेसब्री के साथ कर रहे हैं. भारत में क्रिकेट काफी लोकप्रिय है. इसलिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और बीसीसीआई कुछ नया करने का प्रयास कर रहे हैं.

    पर्थ स्कोचर्स ने जीता था खिताब
    बिग बैश लीग फाइनल 2025-26 में भिड़ंत सिडनी सिक्सर्स और पर्थ स्कॉचर्स के बीच हुई थी. फाइनल मैच में सिडनी ने 132 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पर्थ ने 17.3 ओवर में 133/4 रन बनाकर 6 विकेट से खिताबी मैच जीता था. पर्थ की ओर से मार्श ने 43 गेंदों में 44 रन बनाए. इसके अलावा फिन एलन ने 22 गेंदों में 36 रनों की पारी खेली थी.

    Share:

  • शिवराज से ज्यादा दिया था दान...राम मंदिर में दिया चंदा वापस लेने कोर्ट जाएंगे दिग्विजय सिंह

    Fri Jul 3 , 2026
    भोपाल: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वह अयोध्या में मुकदमा दायर करेंगे और मांग करेंगे कि उनके द्वारा दिया गया चंदा वापस किया जाए, क्योंकि उसका गबन हुआ है. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved