उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

बीती रात महाकाल के सामने यादव धर्मशाला के यात्रियों का सामान चोरी हुआ

  • तेजी से बढ़ रही है वारदात… महाराष्ट्र के श्रद्धालु की चेन, अंगूठी और बच्चे के गले से पेंडल निकाला

उज्जैन। शहर मेंं बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ लूटपाट की घटनाएं होना शुरू हो गई हैं। कल इंदौरगेट की होटल में दो बाहर के परिवारों के साथ घटना हुई, उसी तरह आज महाकाल के सामने यादव धर्मशाला में सोए महाराष्ट्र के श्रद्धालु के साथ घटना हो गई। सोते में अज्ञात बदमाश उसके हाथ से अंगूठी, चेन और बच्चे के गले से सोने का पेंडल निकाल ले गए। आज सुबह जब वे जागे तो जेवर गायब मिलने पर पुलिस में शिकायत की।


महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र निवासी राहुल साहू, अपनी पत्नी कस्तूरी और रसल साहू और बेटे के साथ कल महाकाल दर्शन के लिए आए थे। दर्शन के बाद रात में वे मंदिर के सामने स्थित यादव धर्मशाला में ठहरे थे और पूरा परिवार हाल में सोया हुआ था। इस दौरान देर रात अज्ञात बदमाश सोते समय उनके हाथ में पहनी सोने की अंगूठी, सोने की चेन और बच्चे के गले में डला सोने का पेंडल निकालकर ले गए। आज सुबह जब वे जागे तो हाथ और गले से जेवर गायब थे। इसकी सूचना धर्मशाला प्रबंधन को दी लेकिन वह कुछ नहीं बताया। इस पर परिवार ने महाकाल थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करने के बाद धर्मशाला के आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जिसमें एक बदमाश संदिग्ध नजर आ रहा है। पुलिस ने बताया कि वारदात में आसपास के किसी व्यक्ति का हाथ हो सकता है। उल्लेखनीय है कि कल तड़के इंदौरगेट की होटल में दिल्ली और सीहोर के यात्रियों के साथ तीन बदमाशों ने लूट की थी और उनका पता नहीं चला है।

Share:

Next Post

रात में परिवार जिसकी तलाश में उज्जैन आया था.. उसकी लाश नदी में मिली

Mon Mar 20 , 2023
सूचना के बाद पुलिस ने नृसिंह घाट से शव जब्त किया-परिजन सूचना मिलते ही फिर वापस आए उज्जैन। आज सुबह नृसिंह घाट पर शिप्रा नदी में एक युवती की लाश तैरती मिली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंँची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि रात में इंदौर निवासी उसके […]