उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

रात में परिवार जिसकी तलाश में उज्जैन आया था.. उसकी लाश नदी में मिली

  • सूचना के बाद पुलिस ने नृसिंह घाट से शव जब्त किया-परिजन सूचना मिलते ही फिर वापस आए

उज्जैन। आज सुबह नृसिंह घाट पर शिप्रा नदी में एक युवती की लाश तैरती मिली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंँची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि रात में इंदौर निवासी उसके परिजन रात में उसे ढूंढते हुए आए थे और उसकी तस्वीर दिखाई थी जिससे मृतका की पहचान हो गई। परिजनों को सूचना कर दी गई है जिस पर वे उज्जैन आ गए हैं। महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि कल रात इंदौर निवासी वीरेन्द्र और तीन-चार अन्य लोग कल रात उज्जैन आए थे और थाने पर आकर उन्होंने प्रियंका पति देवेन्द्र उम्र 22 साल के लापता होने की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि वह बैतूल की रहने वाली है और इंदौर निवासी देवेन्द्र से उसका विवाह हुआ था। प्रियंका नर्सिंग का कोर्स कर रही थी तथा किसी बात पर नाराज होकर घर से निकल गई थी।



इस बारे में बताने के बाद सभी लोग रवाना हो गए। इधर आज सुबह सूचना मिली कि नृसिंहघाट क्षेत्र में शिप्रा नदी में एक युवती की लाश तैर रही है। इस सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और नदी से शव को बाहर निकाला तो उक्त लाश प्रियंका की निकली। पुलिस ने तत्काल उसके देवर वीरेन्द्रसिंह सूचना दी जिस पर उसके परिवार के लोग उज्जैन आ गए थे। उन्होंने बताया कि कल सुबह प्रियंका नर्सिंग की ट्रेनिंग पर निकली थी और उसके बाद नहीं लौटी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस के अनुसार उसने आत्महत्या की है और उसके परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। पुलिस के अनुसार मृतका के माता-पिता के आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Share:

Next Post

नवरात्रि के लिये सजने लगे माता के दरबार

Mon Mar 20 , 2023
उज्जैन। आदिशक्ति की आराधना के लिये देवी मंदिर सजने लगे हैं। शहर के प्रमुख देवी मंदिरों पर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। मंदिर के गर्भगृह से लेकर मंदिर परिसर की साफ-सफाई के साथ रंग-रोगन शुरू हो गया। नवरात्रि पर दुर्गा सप्तशती का पाठ भी प्रमुख मंदिरों में किया जाएगा। आदिशक्ति की आराधना की तैयारियां हुईं […]