देश बड़ी खबर राजनीति

महाराष्‍ट्र कांग्रेस को नाना पटोले के रूप में मिला मुखिया

मुंबई। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता नाना पाटोले को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। नाना पाटोले के साथ महाराष्ट्र के 6 नेताओं को कार्याध्यक्ष पद पर व 10 नेताओं को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव के.सी.वेणुगोपाल ने की है।


नाना पाटोले ने गुरुवार को महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद शुक्रवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। नाना पाटोले की नई कार्यकारिणी में शिवाजीराव मोघे, बसवराज पाटील, मोहम्मद आरीफ नसीम खान, कुणाल रोहीदास पाटील, चंद्रकांत हंडोरे व प्रणिति शिंदे को प्रदेश कार्याध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह श्रीश मधुकरराव चौधरी, रमेश आनंदराव बागवे, हुसैन दलवाई, मोहन जोशी, रणजीत प्रताप कांबले, कैलाश कृष्णराव गोरंट्याल, बीआई नागराले, शरद आहेर, एमएम शेख व माणिक जगताप को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने नाना पाटोले की अध्यक्षता में महाराष्ट्र की 37 सदस्यों की संसदीय कमेटी भी घोषित की है। इस कमेटी में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोरात, अशोक चव्हाण, पृथ्वीराज चव्हाण सहित अन्य दिग्गज नेताओं को शामिल किया गया है।

Share:

Next Post

पन्‍ना में ऑपरेशन के नाम पर चार हजार की रिश्वत लेते डॉक्टर गिरफ्तार

Fri Feb 5 , 2021
पन्‍ना । पन्ना (Panna) में लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाही जारी है । एक माह के अंदर शुक्रवार को दूसरी कार्यवाही करते हुए जिला चिकित्सालय में पदस्थ सर्जन डॉक्टर को ऑपरेशन के नाम पर चार हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हांथों गिरफ्तार किया गया। विदित हो कि अभी लगभग 15 दिन पूर्व अजयगढ़ (Ajaygarh) तहसीलदार उमेश […]