उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

नगर निगम की गैंग आवारा पशुओं को पकडऩे का अभियान चला रही है लेकिन चौपाये सड़कों पर बैठे दिख रहे हैं

उज्जैन। शहर में नगर निगम के पशु पकड़ो अभियान का असर कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। शहर के प्रमुख मार्गों व बाजारों में पशुओं का झुंड विचरण करता आसानी से देखा जा सकता है। शहर की आबादी 7 लाख से अधिक है। इतनी आबादी को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना नगर निगम का दायित्व है लेकिन निगम के अधिकारी शहर की जनता को आवारा मवेशियों की समस्या से निजात दिलाने में असफल साबित हो रही है। इन आवारा मवेशियों के कारण कई बार वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त भी हो चुके हैं। शहर के नागरिकों का कहना है कि उज्जैन के जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को जनता की समस्या से कोई सरोकार नहीं है।



नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी आवारा मवेशियों की समस्या का समाधान नहीं कर पा रहे हैं। नगर में दिनों-दिन बढ़ती जा रही पशुओं की संख्या शहर की सुंदरता को भी प्रभावित कर रही है। मामले में निगम के स्वास्थ्य अधिकारी संजय कुलश्रेष्ठ ने बताया कि शहर में पशु पकड़ो अभियान चलाकर पशुओं को गोशाला छोड़ा जा रहा है। पशु पालकों पर भी सख्ती की जा रही है।

Share:

Next Post

G20 शिखर सम्मेलन की कैसी है तैयारी, कौन से हैं मुद्दे और कौन होंगे मेहमान; जानें सबकुछ

Tue Aug 22 , 2023
नई दिल्ली: विश्व पटल (world map) पर सफलता के नए आयाम गढ़ता भारत (India creating dimensions) अगले महीने देश (Country) की राजधानी दिल्ली (Delhi) में G20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) का मेजबान बनने जा रहा है. यह महत्वपूर्ण समिट दिल्ली के प्रगति मैदान के नव निर्मित स्टेट ऑफ आर्ट कंवेंशन कॉप्लेक्स (Newly Built State Of […]