भोपाल। कमला नगर थाना इलाके में रहने वाले मजदूर के घर की लाईट को पड़ोसी ने काट दिया। फरियादी ने लाईट जोडऩे का कहा तो आरोपी ने उसे घर में घुसकर चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया। घायल की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी कर ली गई है। आरोपी के खिलाफ धारधार हथियार से हमला करने का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार 22 नंबर झुग्गी राजीव नगर में मनोज पवार पुत्र रामविलास पवार (35) रहते हैं। वह मजदूरी कार्य करते हैं, कल शाम को काम कर घर लौटे थे। तब उन्होंने लाईट को कटा हुआ देखा, पास में रहने वाले आरोपी मार्शल पवार से पूछा तो उसने बताया कि लाईट मेने काटी है। वजह पूछी तो आरोपी ने फरियादी के साथ में बदसलूकी कर दी। गाली-ग्लोच कर उसे भगा दिया। इसके बाद में फरियादी घर पहुंचा और आस पड़ोस के लोगों को मार्शल की करतूत की जानकारी देने लगा। जिससे गुस्साए आरोपी फरियादी के घर पहुंचा और उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। लहूलुहान हालत ने फरियादी को परिजनों और परिचितों ने अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल से पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में पहुुंचकर प्रकरण दर्ज किया। इसके बाद में राजीव नगर पहुंचकर आरोपी युवक को दबोच लिया। मर्शल कमला नगर में पूर्व में कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
Share:Related Articles
बारिश खुलते ही बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा पर भेजेगी शिवराज सरकार
अगले साल फरवरी तक 140 रेलगाडिय़ों कराएंगी यात्रा भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में बुजुर्गों को फिर से तीर्थ यात्रा पर भेजने की तैयारी में है। 15 सितंबर के बाद जैसे ही बारिश खुलेगी, उसके बाद रेलगाडिय़ां मध्य प्रदेश के यात्रियों को लेकर तीर्थ स्थलों के लिए रवाना हो जाएंगी। धार्मिक न्यास विभाग ने […]
दिव्य गुणों को धारण करने पर ही आएगा श्रीकृष्ण का युग
ब्रह्माकुमारीज रोहित नगर में जन्माष्टमी महोत्सव आयोजित भोपाल। ब्रह्माकुमारीज रोहित नगर की सेंटर की संचालिका बीके डॉ रीना बहन ने जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्तमान संगमयुग अर्थात् कलियुग के अंतिम और सतयुग की शुरूआत का समय महापरिवर्तन का समय है। इसके पश्चात् जल्द ही श्रीकृष्ण की दुनिया आने वाली है और उस […]
केवल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र घटाना अन्याय, भेदभाव बंद करे सरकार: भूपेन्द्र गुप्ता
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र 62 साल से घटाकर पुन: 60 वर्ष करने के फैसले को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के साथ धोखा बताया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार छोटे कर्मचारियों को अधिकारियों से कमतर मानकर उनकी […]