जबलपुर न्यूज़ (Jabalpur News) मध्‍यप्रदेश

कैबिनेट विस्तार पर छलका पूर्व मंत्री का दर्द, कहा- ‘महाकौशल’ अब उड़ नहीं सकता फडफ़ड़ा सकता है

जबलपुर । शिवराज कैबिनेट विस्तार के बाद अब भाजपा विधायकों की नाराजगी और दर्द खुलकर सामने आने लगा है। पाटन से वरिष्ठ भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय विश्रोई ने अपनी पार्टी पर तंज कसा है और शिवराज कैबिनेट में क्षेत्रीय असंतुलन बताते हुए नाराजगी जाहिर की है। विश्नोई ने कहा कि महाकौशल अब उड़ नहीं सकता, बस फडफ़ड़ा सकता है। अब बस खुशामद करते रहना होगा।

अजय विश्रोई ने ट्वीट कर कैबिनेट विस्तार पर असंतोष जाहिर किया है। उन्होंने कैबिनेट में महाकौशल और विंध्य की उपेक्षा पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा ‘महाकौशल’ अब उड़ नहीं सकता फडफ़ड़ा सकता है! मध्यप्रदेश में सरकार का पूर्ण विस्तार हो गया है। ग्वालियर, चंबल, भोपाल, मालवा क्षेत्र का हर दूसरा भाजपा विधायक मंत्री है। सागर, शहडोल संभाग का हर तीसरा भाजपा विधायक मंत्री है। एक अन्य ट्वीट कर उन्होंने कहा कि ‘महाकौशल के 13 भाजपा विधायकों में से एक को तथा रीवा संभाग में 18 भाजपा विधायकों में से एक को राज्य मंत्री बनने का सौभाग्य मिला है। महाकौशल और विंध्य अब फडफ़ड़ा सकते हैं उड़ नहीं सकते। महाकौशल और विंध्य को अब खुश रहना होगा। खुशामद करते रहना होगा। बधाई।

विधायक के बयान सामने आने से पार्टी में हलचल मची है। हालांकि अभी तक उनके इस बयान पर नेता, मंत्री की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। गाौरतलब है कि एक दिन पहले हुए कैबिनेट विस्तार में सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों को कैबिनेट में जगह मिली है। सूत्रों की मानें तो कई वरिष्ठ भाजपा विधायक शिवराज मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिलने से निराश और असंतुष्ट हैं। खासकर विंध्य और महाकौशल क्षेत्र के विधायक।

Share:

Next Post

मप्र को बनाना है माफिया मुक्त, बेहतर ढंग से करें काम : शिवराज सिंह

Mon Jan 4 , 2021
भोपाल । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी संभाग आयुक्तों, कलेक्टर, पुलिस महानिरीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दो टूक लहजे में प्रदेश को माफिया मुफ्त बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि राज्य को माफिया मुक्त बनाना है। प्रशासन […]