इंदौर न्यूज़ (Indore News) मध्‍यप्रदेश

शिवाजी के पराक्रम से रूबरू हुई शहर की जनता, शिवाजी प्रतिमा पर हुई शाम को आतिशबाजी

युवाओं ने संभाली यातायात व्यवस्था, सामाजिक संगठनों ने किया यात्रा का स्वागत, इस बार यात्रा में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’, यातायात जागरूकता सहित सामाजिक सरोकार के संदेश भी

इंदौर। शिवाजी महाराज (Shivaji Maharaj) की 394वीं जन्मजयंती पर कल का दिन मां देवी अहिल्या (Goddess Ahilya) की नगरी के लिए यादगार बन गया। श्री छत्रपति शिवाजी महाराज (Shivaji Maharaj) महासंघ इंदूर एवं महोत्सव समिति की सनातन गौरव यात्रा में हजारों लोगों ने एक साथ भगवा पताकाएं थाम कई संदेश शहरवासियों को दिए। शाम को जब ये यात्रा शिवाजी प्रतिमा पर पहुंची, तो वहां माल्यार्पण के बाद आतिशबाजी भी की गई। कई सामाजिक संगठनों ने मार्गों पर यात्रा का स्वागत पुष्पवर्षा कर किया।


यात्रा की शुरुआत शाम 4 बजे साधु-संतों के सान्निध्य और विद्वान पंडितों के मार्गदर्शन में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिवाजी प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और कन्याओं के पाद-पूजन से हुई। चिमनबाग से वाहन रैली को भगवा ध्वज के साथ रवाना किया गया। यातायात व्यवस्था के लिए 100 कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था संभाली। श्री छत्रपति शिवाजी महाराज महासंघ इंदूर एवं महोत्सव समिति अध्यक्ष नीलम सतीश पवार ने बताया कि मराठा समाजजन जय शिवाजी-जय भवानी के नारे व भगवा ध्वज थामे दो व चार पहिया वाहन लेकर निकले। युवाओं को नशे से दूर रहने का संकल्प भी दिलवाया, वहीं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश भी दिया। चिमनबाग से शुरू रैली जेल रोड, एमजी रोड, रीगल तिराहा, मधुमिलन होते हुए शिवाजी प्रतिमा पहुंची, जहां माल्यार्पण किया गया। यात्रा में विधायक रमेश मेंदोला, तुलसी सिलावट, गोलू शुक्ला, आकाश विजयवर्गीय, मुन्नालाल यादव, जीतू यादव, संत नितिन मतकर, आयुषी देशमुख भी शामिल हुए। इनके अलावा करण धारीवाल, गब्बर वासीवाल, शैलेंद्र सिंह ठाकुर, मनोज ठाकुर, निक्की ठाकुर, शिव सेना प्रभारी मप्र सुरेश गुर्जर, जितेंद्र वाघमरे, ईश्वर पथरोड, टिंकू ठाकुर, सत्यम गोल्डी, गिरीश जैन, राजेश ठाकुर, निक्की मराठा, बिरजू महाराज, विकास सोनकर, अजय धीमान, विशाल बोरासी, बाबू भैया, रवि यादव, विशाल नाइक, अर्जृन माली, शकील खान, विक्की रघुवंशी, गुड्डू जेसवाल, संदीप शर्मा, राजेश पांडे और पप्पू शर्मा सहित कई अन्य शामिल हुए।

हनुमंत ध्वज पथक ने दी विशेष प्रस्तुति
यात्रा का विभिन्न सामाजिक संगठनों ने 250 से ज्यादा मंचों से स्वागत किया। इस यात्रा में मातृशक्तियां पारंपरिक मराठी परिधान में, तो पुरूष श्वेत परिधान व महाराष्ट्रीयन टोपी पहन शामिल हुए। शिवाजी प्रतिमा पर पूजन और माल्यार्पण के बाद इंदौर के हनुमंत ध्वज पथक के 60 कलाकारों ने विशेष प्रस्तुति भी दी। इसके बाद यहां आकर्षण आतिशबाजी की गई। कई महापुरुषों की वेशभूषा धारण कर पहुंचे।

Share:

Next Post

शहर के रैपिडो चालक साइबर ठगों के निशाने पर

Tue Feb 20 , 2024
हर माह एक दर्जन से अधिक हो रहे ठगी का शिकार इंदौर। एयरपोर्ट से पत्नी के लिए रैपिडो बुक करने के बहाने एक रैपिडो चालक के साथ 50 हजार रुपए की ठगी हो गई। मामला क्राइम ब्रांच पहुंचा है। बताते हैं कि हर माह शहर के एक दर्जन रैपिडो चालक ठगों का शिकार बन रहे […]