img-fluid

अनवर कादरी को पद से हटाने का प्रस्ताव पारित कर परिषद में रखेंगे…बोले महापौर भार्गव

August 05, 2025

इंदौर। लव जिहाद के लिए फंडिंग के आरोपी कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी (Congress councillor Anwar Qadri) को हटाने का प्रस्ताव लाने का फैसला लिया गया है। इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि कादरी को हटाने का प्रस्ताव एमआईसी में पारित करेंगे और अगली परिषद में रखेंगे। जल्द अगली परिषद में हम दो-तिहाई बहुमत और जिन मुद्दों पर उन्हें हटाना जरूरी है, उन पर चर्चा करेंगे। पार्षद अनवर कादरी को भी सुनवाई का मौका देंगे।


  • पार्षदी खत्म करने का प्रस्ताव अगली परिषद में लेकर आने का भी एमआईसी में शिकायत के आधार पर फैसला लिया गया है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा- अनवर कादरी जैसे पार्षद ने न केवल अपनी पार्षदी का, बल्कि इस निगम और शहर का मान कम करने का काम किया है। महापौर ने बताया कि कादरी लव जिहाद की फंडिंग के आरोपों के कारण फरार चल रहा है। इसका पार्षद बने रहना न तो शहर हित में है, न ही निगम हित में। हमने एक लेटर डिविजनल कमिश्नर को लिखा था कि वह धारा-19 के प्रावधान के तहत तत्काल कार्र‌वाई करें। वो अपनी कार्रवाई कर रहे होंगे।

    Share:

  • बुधवार का राशिफल

    Wed Aug 6 , 2025
    युगाब्ध-5126, विक्रम संवत 2082, राष्ट्रीय शक संवत-1947 सूर्योदय 05.46, सूर्यास्त 06.46, ऋतु – वर्षा श्रावण शुक्ल पक्ष द्वादशी, बुधवार, 06 अगस्त 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :– जीवनसाथी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved