देश

बेटे ने पिता की हत्या कर शव के पांच टुकड़े किए, दर्ज कराई गुमशुदगी की शिकायत; पुलिस जांच में खुलासा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के बरूईपुर इलाके में एक सेवानिवृत्त नौसैनिक का क्षत-विक्षत शव मिला है। दरअसल, नौसैनिक के बेटे ने पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस जांच में जुटी थी। इसी बीच पुलिस ने नौसैनिक का शव बरामद कर लिया। मामले की जांच की गई तो पता चला कि बेटे ने अपनी मां के साथ मिलकर पिता की हत्या की थी। इसके बाद शव को आरी से काट दिया था। दोनों ने शव के पांच टुकड़े कर उसे ठिकाने लगा दिया।

19 नवंबर को तालाब में मिला था शव
पुलिस के मुताबिक, 19 नवंबर को एक तालाब से एक पूर्व नौसेना अधिकारी का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान उज्ज्वल चक्रवर्ती के रूप में हुई है। उनकी उम्र 55 साल के करीब है। वे भारतीय नौसेना के पूर्व गैर-कमीशन अधिकारी थे। वे 2000 में रिटायर हुए थे। शव प्लास्टिक में लिपटा हुआ पाया गया है।


14 नवंबर को परिवार में काफी झगड़ा हुआ था
पुलिस ने बताया कि मृतक के परिवार के सदस्यों ने 15 नवंबर को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इससे पहले 14 नवंबर को उनके परिवार में काफी झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान बेटे ने पिता पर हमला कर दिया। इस दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद बेटे ने शव के पांच टुकड़े किए और मां के साथ मिलकर सभी को ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने बताया कि उन्हें शराब पीने की लत थी। पुलिस ने फिलहाल शव का ऊपरी हिस्सा बरामद किया है।

Share:

Next Post

लोक अदालत की आड़ में झोनलों पर टैक्स में गड़बड़ी की शिकायतें, निगम ने दिए जांच के आदेश

Sun Nov 20 , 2022
कई झोनों पर रिकार्ड में हेराफेरी कर छूट का ज्यादा लाभ कुछ खास लोगों को पहुंचाने का आरोप इंदौर। हाल ही में पिछले दिनों झोनलों पर आयोजित हुई लोक अदालत के दौरान कई खातों में गड़बडिय़ों की शिकायतों के चलते निगम ने अब पूरे मामलों की पड़ताल के आदेश दिए हैं। आरोप है कि कई […]