भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

मप्र मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष पद का कार्यकाल पूरा

  • अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार जैन को दी विदाई

भोपाल। मप्र राज्य मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार जैन का सात अक्टूबर 2022 को कार्यकाल पूर्ण हो गया। कार्यकाल पूर्णता के मौके पर आयोग अध्यक्ष न्यायमूर्ति जैन को आयोग में भावभीनी विदाई दी गई। आयोग के माननीय सदस्य मनोहर ममतानी, माननीय सदस्य राजीव कुमार टंडन, आयोग में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बीबी शर्मा ने इस मौके पर आयोग अध्यक्ष न्यायमूर्ति जैन को सफलतापूर्वक कार्यकाल पूर्ण करने पर शुभकामनाएं दी और न्यायमूर्ति जैन के गरिमामय व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। आयोग परिवार द्वारा न्यायमूर्ति जैन को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।


इस मौके पर आयोग के सभी अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। मालूम हो कि न्यायमूर्ति जैन सिक्किम हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधिपति रहे। सेवानिवृत्ति के पश्चात् न्यायमूर्ति जैन ने 30 अप्रैल 2018 को मप्र मानव अधिकार आयोग में माननीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था और सात अक्टूबर 2022 को आपका यह सफल कार्यकाल पूर्ण हुआ।

Share:

Next Post

15 जिलों में हर-घर पानी पहुंचाने के लिए 18000 करोड़ की योजना मंजूर

Sat Oct 8 , 2022
23 नवीन और एक पुनरीक्षित योजना शामिल प्रदेश के 15 जिलों की ग्रामीण आबादी होगी लाभान्वित भोपाल। जल जीवन मिशन में प्रदेश की ग्रामीण आबादी को हर घर जल उपलब्ध करवाने जल निगम की 23 नवीन और एक पुनरीक्षित समूह जल प्रदाय योजना की प्रशासकीय स्वीकृति लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जारी की गई है। […]