भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

राजधानी पुलिस की चालिस मुख्य मार्गों पर लगी तीसरी आंख पड़ी हैं बंद

भोपाल। राजधानी में बहतर ट्रैफिक व्यवस्था के लिए मुख्य मार्गों पर लगाए गए चालिस सीसीटीवी कैमरे इन दिनों बंद पड़े हैं। किसी भी अपराध के बाद सीसीटीवी कैमरों के फुटेज इन दिनों पुलिस के प्रमुख हथियारों में से एक बन चुके हैं। वहीं कैमरे बंद होने से राजधानी की यातायात व्यवस्था पर बुरा असर पड़ रहा है। बंद पड़े 40 कैमरों में से 19 कैमरे विभिन्न स्थानों पर चल रहे विविध सड़क निर्माण कार्यों के कारण काम नहीं कर रहे हैं। जबकि16 कैमरे तकनीकी खराबी के कारण काम नहीं कर रहे हैं। पांच कैमरे बीएसएनएल कनेक्टिविटी के कारण काम नहीं कर रहे। इधर, प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर में मुख्य मार्गों पर लगा एक भी सीसीटीवी कैमरा बंद नहीं है। दोनों ही शहरों में कैमरों का मैंटेनेंस अलग-अलग कंपनियों के पास है।


जानकारी के अनुसार भोपाल की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए शहर के विभिन्न चौराहों व अन्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए हनीवेल कंपनी को 24 करोड़ 96 लाख सात हजार 451 रुपए का कार्यादेश दिया गया था। इसके बाद विभाग ने मेसर्स ओरियन प्रो नवी मुंबई को तीन साल का कम्प्रेहेंसिव एएमसी का कार्यादेश जारी किया गया है। यह कंपनी नवंबर 2021 से काम कर रही है। भोपाल में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की तकनीकी गुणवत्ता का निर्धारण व परीक्षण निरीक्षक (रेडियो), उप पुलिस अधीक्षक (रेडियो) व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) की समिति ने किया था। बताया जा रहा है कि कैमरों के रख रखाव के लिए वित्तीय वर्ष 2021-2022 में भोपाल को एक करोड़ 46 लाख 64 हजार 282 का बजट उपलब्ध कराया गया है।

इंदौर के सभी कैमरे हैं चालू
ट्रैफि क सुधार के लिए इंदौर शहर में लगाए गए सभी सीसीटीवी कैमरे मौजूद हालत में पूरी तरह से चालू हैं। इंदौर के विभिन्न चौराहों पर कैमरे लगाने के लिए टेक्नोसिस सिक्योरिटी सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को पहले चरण में 8 करोड़ 38 लाख 23 हजार 644 रुपए व दूसरे चरण में 8 करोड़ 86 लाख 9 हजार 63 का कार्यादेश दिया गया था। इसी प्रकार कैमरों के रख रखाव के लिए वित्तीय वर्ष 2021-2022 में इंदौर को एक करोड़ 36 लाख 9 हजार 751 रुपए का बजट उपलब्ध कराया गया है।

Share:

Next Post

आनंद और उत्साह से भरा है... मध्य प्रदेश का माहौल

Thu Mar 17 , 2022
होली की शुभकामनाएं शिवराज सिंह चौहान होली प्रेम का त्यौहार है। होली रंगों का त्यौहार है, होली उत्साह का पर्व है। होली एकता और भाईचारे का त्यौहार है और इस बार की होली तो अद्भुत है। पिछले 2 सालों से कोविड के कारण हम होली नहीं मना पाये थे, लेकिन अब कोविड नियंत्रण में है। […]