देश

पुलिस के सामने नहीं चली विदेशी यात्रियों की चालबाजी, ऐसे हुआ खुलासा

मुंबई (Mumbai)। दो विदेशी नागरिकों को मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने अपने बोर्डिंग पास (Boarding pass) की अदला-बदली (Boarding Pass Swapped) कर अलग अलग देश जाने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक रिपोर्ट के अनुसार अलग अलग देशों के लिए उड़ान भरने के प्रयास में अपने बोर्डिंग पास की अदला-बदली करने का यह प्लान एक आलिशान होटल में बना था और हवाई अड्डे के वॉशरूम में इसे अंजाम दिया गया!



मुंबई पुलिस ने श्रीलंका के रहने वाले एक शख्स और जर्मनी के नागरिक को गिरफ्तार किया है। इन दोनों लोगों ने अपने बोर्डिंग पास बदल लिए थे। एक के पास काठमांडू का बोर्डिंग पास था, जिसे दूसरे शख्स ने लंदन जाने का टिकट दे दिया। वहीं खुद उससे काठमांडू का टिकट ले लिया। एयरपोर्ट के अधिकारी ने बताया कि सोमवार को छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यह वाकया हुआ। दोनों लोगों ने एयरपोर्ट के टॉयलेट में जाकर बोर्डिंग पास की अदला-बदली की थी।

दरअसल, फर्जी पासपोर्ट पर यात्रा कर रहे श्रीलंका के 22 साल के शख्स ने 36 वर्षीय जर्मन नागरिक से एयरपोर्ट के टॉयलेट में अपना बोर्डिंग पास बदल लिया था। जर्मन नागरिक को लंदन जाना था, जबकि श्रीलंकाई शख्स काठमांडू जा रहा था। यह मामला तब खुला, जब एयरलाइन कंपनी के एक सहायक को यह लगा कि श्रीलंकाई नागरिक के पासपोर्ट पर लगी मुहर फर्जी लग रही है। जांच के बाद यह भी पता चला कि पासपोर्ट में जो स्टांप में लगी हैं, वह डिपार्चर स्टांप नंबर से अलग है।

सच्चाई सामने आने के बाद श्रीलंकाई नागरिक ने बताया कि वह बोर्डिंग पास बदलकर यहां आया है। इसके बाद उसे वापस मुंबई भेज दिया गया, जहां से उसने ब्रिटेन की फ्लाइट पकड़ी थी। जांच में उसने पुलिस को बताया कि वह अच्छे करियर के लिए ब्रिटेन जाना चाहता था।
पुलिस ने जर्मनी के उस नागरिक को भी पकड़ लिया है, जिसने अपना बोर्डिंग पास श्रीलंकाई शख्स को दे दिया था और खुद काठमांडू चला गया था। पुलिस ने बताया कि दोनों मुंबई एयरपोर्ट के पास 9 अप्रैल को रुके थे। यहीं पर इन लोगों ने बोर्डिंग पास की अदला-बदली का फैसला किया था। दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का केस दर्ज किया गया है।

Share:

Next Post

ये है दुनिया का सबसे महंगा सैंडविच, कीमत जान हर किसी के उड़ रहे होश

Fri Apr 14 , 2023
नई दिल्ली (New Delhi)। आपने खाने पीने की महंगी से महंगी चीजों के बारे में सुना होगा. कई बार डिश के हद से ज्यादा महंगे होने को मानो भूख ही मर जाती है. ताजा खबर एक सैंडविच से जुड़ी है. आम तौर पर ये 50-100 या 150 तक मिल जाती है. लेकिन, न्यूयॉर्क के एक […]