आचंलिक

ग्यारसपुर में हेड कांस्टेबल की दादागिरी और अड़ीबाजी का वीडियो हुआ वायरल

  • यहां ढाबों की जांच, वायपास पर खुलेआम हो रही शराब खोरी

विदिशा। ग्यारसपुर थाने में तैनात हैड कांस्टेबल शुभम यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक रेस्टोरेंट पर गदर मचाते हुए दिखाई दे रहा है। वहीं लोग उसे समझाइश दे रहे हैं। इधर विदिशा में रेस्टोंरेटों पर परोसी जा रही शराब के मामले में कार्यवाही की गई।
ग्यारसपुर थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल शुभम यादव द्वारा एक रेस्टोरेंट पर गाली गलौंच और तोडफ़ोड़ करने का मामला सामने आया है। ग्यारसपुर में बायपास के पास देवश्री रेस्टोरेंट में हेड कांस्टेबल शुभम यादव 5 अक्टूबर की रात 1 बजे पहुंचा और शराब पीने लगा। शुभम अपने साथियों के साथ इस रेस्टोरेंट में अक्सर खाना खाने आता था और बिल की राशि उधार करके चला जाता था। रेस्टोरेंट संचालक को करीब आठ हजार रुपए शुभम यादव से लेना भी है। रेस्टोरेंट संचालक ने कुछ दिन पहले उधारी के पैसे शुभम से मांगे थे रात में नशे की हालत में पहुंचे कांस्टेबल ने रेस्टोरेंट में तोडफ़ोड़ कर दी। रेस्टोरेंट संचालक ने इसका वीडिया बना लिया।


जिसमें वह तोडफ़ोड़ए गाली गलौंज करते दिखाई दे रहा है। रेस्टोरेंट पर महिला कर्मचारी ने रोका तब भी शुभम नहीं माना। वहीं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत सघन चेकिंग अभियान होटल ढाबा लॉज सार्वजनिक स्थान एवं चाय बार इत्यादि मे किया गया इस दौरान विवेकानंद चौराहा स्थित होटल रॉयल बाइट के सौरभ मालवीय द्वारा अपनी होटल में अवैध रूप से शराब पिलाई जा रही थी जो होटल संचालक सौरभ मालवीय के विरुद्ध अपराध क्रमांक 539/ 22 धारा 36 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई ।

तोडफ़ोड़ में हुआ 50 हजार रूपए का नुकसान
शुभम नशे में था और उसने रेस्टोरेंट संचालक को धमकाया की उधारी के पैसे मांगे तो रेस्टोरेंट बंद करा दूंगा। मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। रोज शराब पीने तुम्हारे रेस्टोरेंट पर आऊंगा और फ्री में खाना खाऊंगा। तोडफ़ोड़ में रेस्टोरेंट में करीब 50 हजार रुपए नुकसान हुआ है। रेस्टोरेंट संचालक ने कांस्टेबल और उसके साथी लखन लोधी पर कार्रवाई की मांग की है।

Share:

Next Post

झाड़-फूंक के नाम पर नाबालिग से छेड़छाड़, प्रकरण किया दर्ज

Mon Oct 10 , 2022
गंजबासौदा। 12 वर्षीय कक्षा 7 में पढऩे वाली नाबालिग के पेट में 1 महीने से दर्द था। परिजनों ने उपचार कराया, लेकिन दर्द ठीक नहीं हो रहा था। यह बात नाबालिग के पिता ने दोस्त घनश्याम अग्रवाल को बताई तो उसने कहा कि हो सकता है बेटी पर ऊपरी साया हो सकता है। उसे मेरे […]