जिले की खबरें मध्‍यप्रदेश

एम-राशन मित्र एप पात्रता पर्ची की जानकारी प्राप्त करने का जरिया

मुरैना। राज्य शासन के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा योजना (food security plan) से लाभान्वित परिवारों का सत्यापन किया जा रहा है। तैनात कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर एम-राशन मित्र एप (m-ration friend app) के माध्यम से सत्यापन किया जा रहा है। प्रत्येक उपभोक्ता गुगल प्ले स्टोर से इस एप को स्टाल कर सकते हैं। इसके माध्यम से उपभोक्ता अपनी पात्रता की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।



एप में परिवार की समग्र आईडी से लागिन करने पर खाद्यान्न की पात्रता, पात्रता पर्ची के अनुसार परिवार के सदस्यों की जानकारी तथा परिवार प्रोफाइल की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके माध्यम से आसपास की उचित मूल्य दुकान पीओएस मशीन की स्थिति, दुकान को खाद्यान्न आवंटन एवं वितरण की भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। शासन द्वारा खाद्यान्न वितरण के संबंध में दी जाने वाली सूचनाओं और सुविधाओं के लिए भी एम-राशन मित्र एप बहुत उपयोगी है।

Share:

Next Post

भोपाल नगर निगम क्षेत्र से बाहर 25 कि.मी. तक चलेंगी नगरीय बसें : मुख्यमंत्री

Tue Aug 24 , 2021
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि भोपाल नगर निगम क्षेत्र से बाहर 25 किलोमीटर की  परिधि तक के क्षेत्रों के रहवासियों, श्रमिकों, छात्र-छात्राओं के आवागमन के लिए बीसीएलएल बसों को नगरीय बस संचालन की श्रेणी में अधिसूचित किया जाएगा। इससे कान्हा सैया, हिनोतिया  बंगरसिया, रातीबड़, बिलकिसगंज, बागरोदा, सूखी […]