इंदौर न्यूज़ (Indore News)

मौसम में गुलाबी ठंड बरकरार


-पश्चिमी विक्षोभ में हलचल… चक्रवाती संरचना के भी संकेत
– मौसम में होगा बदलाव… हवाओं से तय होगी ठंड-गर्मी
– पूर्व-पश्चिम रात के तापमान में डेढ़ डिग्री का अंतर
इंदौर। मालवा के मौसम में गुलाबी ठंडक बरकरार है। पिछले 4 दिनों से उत्तर-पूर्वी हवाओं ने रात के तापमान को 10 डिग्री से नीचे ला दिया है, जिसका लोगों को बड़ी बेसब्री से इंतजार था, लेकिन समुद्री तट पर अलग-अलग प्रकार की हलचल से मौसम में परिवर्तन तय माना जा रहा है। हालांकि इसमें 3 से 4 दिन लगेंगे कि हवाओं की दिशा किस प्रकार रहती है।
इंदौर शहर में इस समय तापमान की बात करें तो एयरपोर्ट मौसम सेवा केंद्र न्यूनतम 9.6 डिग्री और कृषि मौसम सेवा केंद्र रात का तापमान 8 डिग्री बता रहा है दोनों ही स्थानों की दूरी तकरीबन 12 किलोमीटर है और तापमान में डेढ़ डिग्री का फर्क साफ दिख रहा है। इंदौरियों को इस गुलाबी ठंड का बेसब्री से इंतजार रहा है, लेकिन पश्चिम विक्षोभ ऊपरी शोभामंडल में फिर से हलचल दिख रही है। समुद्र तल से तकरीबन 6 किलोमीटर की ऊंचाई पर मौसम वैज्ञानिकों को बदलाव दिख रहा है। वहीं एक चक्रवाती परी संरचना भी बताई जा रही है, जिससे कि हिमाचल की ओर एक विक्षोभ का प्रभाव अगले 4 से 5 दिनों में दिखना है। वहीं मालवा में रात के समय उत्तर-पूर्वी हवाएं सर्दियों को बरकरार रखे हुए हैं तो दिन के मौसम में पूर्व-दक्षिणी हवाएं तापमान को सामान्य करने की ओर अग्रसर हैं। इसीलिए दिन के समय अब ठंड का असर कमजोर दिख रहा है। दोनों ही मौसम के बदलाव अगर हवा के साथ अपना साथ रखेंगे तो आगामी दिनों में ठंड या गर्मी का एहसास हवा की दिशा तय करेगी। जिस प्रकार हवा की दिशाएं मालवा की फिजा में घुलेंगी उसी प्रकार मौसम में हो रहे बदलाव का असर भी देखने को मिलेगा।

Share:

Next Post

रणबीर संग शादी की खबरों पर आलिया भट्ट ने कह डाली ये बात

Wed Dec 23 , 2020
मुंबई। बॉलीवुड के लव कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आजकल हर जगह साथ ही नजर आते हैं। फैन्स को दोनों की जोड़ी भी काफी पसंद है। वहीं इनको एक साथ देखकर हर किसी के मन में सिर्फ ये ही सवाल आता है कि आखिर दोनों शादी कब करने वाले हैं। मीडिया के शादी के […]