उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

रामलीला मैदान के पास बनी श्रमिक मल्टी में चोरी

  • दो लैपटॉप, जेवर, नकदी मिलाकर लाखों का सामान ले उड़े बदमाश

नागदा। बिरलाग्राम थाना क्षेत्र के रामलीला मैदान के पास बनी श्रमिक मल्टी में हुई लाखों की चोरी ने पुलिस के होश उड़ा दिए। सूने मकान में हुई इस वारदात में जेवरात, दो लैपटॉप व नकदी आदि ले जाने की बात सामने आई है। मकान मालिक पिछले पांच दिनों से महाराष्ट्र में है, जिस तरह से और जिस तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया है। उसमें रैकी और प्रोफेशनल गैंग की संलिप्ता की आशंका व्यक्त की जा रही है। चोरी के मामले में एफआईआर फरियादी के लौटने पर दर्ज हो पाएगी। दोपहर में सीएसपी मनोज रत्नाकर ने भी घटना स्थल का मुआयना किया है।


कुल कितने रुपए का सामान चोरी गया है। यह परिजनों के लौटने पर ही पता चलेगा। फरियादी गजानंद टीकार है। गत 3 अप्रैल को वे अकोला महाराष्ट्र गए थे, तब से उनका मकान सूना पड़ा था। बदमाशों की नजर इनके मकान पर थी और उन्होंने बीती रात यहां वारदात को अंजाम दे दिया। सुबह पड़ोसियों ने गजानंद के मकान के दरवाजे का ताला टूटा देखा तो उनके भाई सुरेंद्र को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सुरेंद्र ने पुलिस और भाई को सूचना दी। उन्होंने ही पुलिस को दो लैपटॉप, जेवरात, नकदी जाने की जानकारी दी। कुल कितने रुपए का सामान गया है यह फरियादी के लौटने पर ही पता चलेेगा।

Share:

Next Post

स्लॉट बुकिंग से लेकर बिल बनाने तक किसानों को आ रही है समस्या

Thu Apr 7 , 2022
उज्जैन। रबी वर्ष 2022 के लिए समर्थन मूल्य पर गेहँू की खरीदी 28 मार्च से चल रही है लेकिन इस बार खरीदी में किए गए बदलाव से किसानों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसमें स्लाट बुकिंग से लेकर बिल बनाने में किसानों को दिक्कत हो रही है। जवासिया कुमार […]