img-fluid

चालीस लाख की चोरी का हुआ खुलासा… 6 लाख के आभूषण सहित 70 हजार नकदी बरामद, एक आरोपी पकड़ाया

June 23, 2026

  • 7 दिन का पुलिस रिमांड, दो अन्य आरोपियों की तलाश

नागदा। मंडी पुलिस ने सुनील नगर के सूने मकान में हुई करीब चालीस लाख की चोरी का सोमवार को खुलासा करते हुए एक आरोपी के गिरफ्तार होने की जानकारी दी। आरोपी से करीब 6 लाख रुपए के सोने के आभूषण और 70 हजार रुपए नकदी भी बरामद की है। सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से 7 दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है।



  • सोमवार को मंडी थाने में आयोजित प्रेसवार्ता में सीएसपी विक्रम अहिरवार और मंडी थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी ने बताया कि सुनील नगर में चोरी की वारदात के बाद एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देशन में 10 सदस्यीय टीम का गठन किया गया था। टीम ने 7 दिन तक नागदा से खरगोन तक सीसीटीवी खंगाले। बदमाश नागदा के इंगोरिया रोड के कैमरे, उन्हेल, उज्जैन के टोल टैक्स, इंदौर रोड और खरगोन रोड़ के कैमरें में नजर आए। इसके अलावा टावर लोकेशन के माध्यम से भी तथ्य सामने आए। जिसके आधार पर पुलिस ने गांव सिंगनुर, थाना गोगांवा, जिला खरगोन के रतलामसिंह उर्फ रतु को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी गंदवानी जिला धार निवासी दीपक सिकलीगर और शिवराज पिता हरपाल के साथ सूने मकान में चोरी की वारदात करने की बात कबूली। उसके पास से पुलिस ने 70 हजार रुपए नकदी और लगभग 6 लाख रुपए के सोने के आभूषण जब्त किए है। कोर्ट ने पूछताछ के लिए 7 दिन का रिमांड दिया है। पुलिस 7 दिन में आरोपी से अन्य आभूषण, नकदी और फरार दोनों आरोपियों की पूछताछ करेंगी। चोरी की वारदात का खुलासा करने के लिए टीम का गठन किया गया था। जिसमें थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी, फिंगर प्रिंट प्रभारी आशा सोलंकी, एसआई वीरेंद्रसिंह चौहान, योगिता उपाध्याय, एएसआई अरविंद गणावा, प्रधान आरक्षक विनोद माली, सुशील मिश्रा, रोहित मालवीय, आरक्षक कृष्णा बैरागी, मिथून प्रजापत, रोहित, शेरसिंह, पंकज गर्ग, संदीप, अखिलेश शामिल थे।

    Share:

  • शिवसेना (UBT) को एक और झटका लगा, उद्धव ठाकरे के लॉयल्टी टेस्ट में 3 MLA और 1 MLC फेल

    Tue Jun 23 , 2026
    मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेना उद्धव गुट को एक और झटका लगा है। शिवसेना यूबीटी के चीफ उद्धव ठाकरे ने सोमवार को पार्टी विधायकों मीटिंग बुलाई थी लेकिन बैठक में तीन विधायक और एक एमएलसी नहीं पहुंचे। उद्धव की शिवसेना के पास 20 विधायक और 6 एमएलसी यानी कुल 26 विधायक हैं। सोमवार की मीटिंग में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved