इंदौर न्यूज़ (Indore News)

फिर बढऩे लगी दुबई फ्लाइट की डिमांड

  • 12 हजार में मिलने वाले टिकट 26 हजार के पार

इन्दौर। इंदौर से दुबई के बीच चलने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट की डिमांड एक बार फिर बढऩे लगी है। पिछले दिनों इसे यात्री नहीं मिलने से कंपनी ने फ्लाइट का किराया घटाकर 12 हजार तक कर दिया था, वहीं अब दोबारा किराया बढऩे लगा है। इंदौर से अगले सोमवार जाने वाली फ्लाइट का किराया ही 26 हजार रुपए दिखाया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि कंपनी ने पहले इस फ्लाइट को 2 मई से 27 जून के बीच बंद किए जाने की घोषणा की थी। इसके कारण इन दिनों की उड़ानों की बुकिंग भी बंद कर दी गई थी। बाद में कंपनी ने अपने फैसले को बदलते हुए फ्लाइट का समय एक घंटा पहले करते हुए फ्लाइट जारी रखने की बात कही। ज्यादातर यात्रियों को इसकी जानकारी नहीं होने के कारण इसमें लोग आखिरी समय बुकिंग नहीं करवा रहे थे, लेकिन अब दोबारा इस फ्लाइट में यात्रियों का रिस्पांस बढऩे लगा है।


पहले जहां इस फ्लाइट में आसानी से 12 हजार में टिकट उपलब्ध थे, वहीं अब टिकटों के दाम बढऩे लगे हैं। अगली फ्लाइट में टिकट 26 हजार, उसके बाद 20 हजार और उसके बाद की फ्लाइट में 16 हजार में बुक हो रहे हैं। सीटें बुक होने के साथ ही किराया भी बढ़ता जा रहा है। गर्मी की छुट्टियां होने के कारण भी अंतरराष्ट्रीय पर्यटन बढ़ रहा है।

Share:

Next Post

कविता की तरह शहर मुखिया का चयन भी चौंकाने वाला संभव

Mon May 30 , 2022
कौन बनेगा महापौर… नेताओं के अलावा उद्योगपति, डॉक्टर, वकील सहित अन्य वर्ग कतार में, भाजपा का टिकट जीत की गारंटी भी इन्दौर। भाजपा और संघ मुख्यमंत्री से लेकर तमाम पदों पर चौंकाने वाले नाम तय करते रहे हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस की स्थिति वही ढाक के तीन पात वाली है। उसकी राज्यसभा की घोषित सूची […]