इंदौर न्यूज़ (Indore News)

शहर के दिन-रात के तापमान में उछाल, ठंड की चुभन जारी

पिछले चार दिनों से लगातार नीचे जाता पारा संभला, आज भी सुबह से खिली धूप

इंदौर। शहर में पिछले चार दिनों से लगातार नीचे लुढ़कता पारा कल कुछ संभला। इसके साथ ही दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि इसके बाद भी ठंड की चुभन में कोई कमी नहीं आई है। रात का तापमान अब भी 12 डिग्री के करीब ही बना हुआ है। हालांकि आज सुबह से ही धूप खिली हुई है और ठंड की चुभन से कुछ राहत दे रही है।


शहर में परसों रात मौसम की सबसे सर्द रात रही थी। पहली बार पारा 12 डिग्री के नीचे पहुंचा था और रात का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री रिकार्ड किया गया था, वहीं कल दिन का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री कम, लेकिन परसों की अपेक्षा 2.6 डिग्री ज्यादा था, वहीं रात का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री और परसों रात की अपेक्षा 0.8 डिग्री ज्यादा था। इस दौरान पूर्वी हवाएं चलीं, जिनकी अधिकतम गति 21 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंची।

पूर्वी क्षेत्र में ज्यादा ठंड
शहर के पश्चिम में जहां पारा अब तक 11.6 डिग्री तक ही पहुंचा है, वहीं पूर्व में कृषि महाविद्यालय स्थित मौसम केंद्र पर पिछले दो रातों से न्यूनतम तापमान लगातार 7 डिग्री पर बना हुआ है, वहीं दिन का तापमान 22 डिग्री पर है। इस तरह पूर्व और पश्चिम में तापमान में 5 डिग्री से ज्यादा का अंतर है।

Share:

Next Post

KGF के डायरेक्टर प्रशांत नील और सुपरस्टार प्रभास के साथ सालार मूवी में दिखेंगे इंदौर के पहलवान अथर्व गुर्जर

Thu Dec 21 , 2023
इंदौर। बाहुबली और केजीएफ जेसी सुपर डुपर हिट फिल्म के निर्देशक और लेखक प्रशांत नील की एक और जबरजस्त मूवी “सालार” आगामी 22 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है जिसमे सुपर स्टार प्रभास मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। साथ ही इंदौर के युवा पहलवान अथर्व गुर्जर भी इस मूवी में दिखाई […]