उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

कल निकली नगर गेर में हजारों की भीड़ रही..एकता दिखाई दी

  • नगर निगम के इस आयोजन की सबने सराहना की-शहर में कई जगह हुए रंगपंचमी के आयोजन
  • राजेन्द्र भारती, अरुण वर्मा, केबिनेट मंत्री मोहन यादव, योगेश शर्मा चुन्नू मंडली द्वारा किया गया कार्यक्रम

उज्जैन। रंग पंचमी पर कल सुबह नगर निगम द्वारा नगर की गेर निकाली गई जिसमें ढोल धमाकों के साथ बैंड बाजों के साथ हजारों की संख्या में नगर के रहवासी शामिल हुए। गेर में नगर निगम के फायर वाहन रंगीन पानी से लोगों को सराबोर करते निकले और रंगपंचमी की मस्ती में लोग झूमते-नाचते त्यौहार मनाते नजर आए। गोपाल मंदिर पर जमकर गेर के माध्यम से रंगपंचमी का पर्व मनाया गया। महापौर मुकेश टटवाल की पहल पर नगर में पहली बार नगर गेर निकाली गई। कल सुबह गेर महाकालेश्वर मंदिर में पूजन अर्चन के बाद शुरू हुई, जो महाकाल घाटी से होती हुई पटनी बाजार से गोपाल मंदिर, छत्री चौक पर जाकर समाप्त हुई। गैर में बैंड बाजे, ढोल धमाकों के साथ-साथ नगर निगम के वाटर टैंक भी शामिल हुए, जिस पर महापौर शामिल हुए और उन्होंने शहर वासियों के साथ रंग पंचमी खेली। गेर में हजारों लोगों ने अपीन मौजूदगी दर्ज कराई और नागरिकों ने झूम-नाचकर गेर का आनंद उठाया।


गेर में असामाजिक तत्व हुए सक्रिय, शराब पीकर जबरन लोगों को रंग लगाया
कल शहर में रंगपंचमी पर नगर निगम द्वारा रंगारंग गेर का आयोजन किया जिसमें हजारों की संख्या में शहरवासियों ने हिस्सा लिया और जमकर रंग गुलाल उड़ाया। नगर गेर गोपाल मंदिर तक निकाली जगई और टैंकरों से रंगीन पानी की बौछार कर शहरवासियों को भिगोया गया। इस गेर में आम लोगों के साथ-साथ असामाजिक तत्व भी शामिल हुए और उन्होंने जमकर अभद्रता का व्यवहार किया और शराब के नशे में लोगों को जबरन लगाया और कई लोगों से बदसलूकी की। शराब पीकर ऐसे असामाजिक तत्वों ने जमकर हुड़दंग मचाया। गनीमत यह रही कि इस दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं बनी और कहीं भी कोई विवाद नहीं हुआ।

इंदौरी तर्ज पर निगम का अमला जुटा सड़कों की सफाई में
कल नगर निगम की गेर संपन्न होने के बाद पूरा गेर मार्ग रंग और गुलाल से पट गया था और दोपहर में गेर के समापन के बाद नगर निगम का अमला सड़कों की सफाई में जुट गया था। इंदौर की तरह ही इस बार उज्जैन में जो गेर निकली, उसका आयोजन नगर निगम ने किया था और इसमें संस्थाओं का सहयोग लिया। शहरवासियों को इस गेर से एक नया अनुभव मिला तथा नगर निगम की इस पहल का हर वर्ग ने स्वागत कर पूरे आयोजन का आनंद लिया। गेर के बाद नगर निगम का अमला सफाई में जुट गया और महाकाल की गेर निकलने से पहले सड़कों को पूरी तरह से साफ कर दिया गया। नगर निगम की सक्रियता की प्रशंसा होती रही।

Share:

Next Post

राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय में सुरक्षाकर्मियों और छात्रों के बीच हाथापाई

Mon Mar 13 , 2023
अनूपपुर। मप्र के अनूपपुर जिले के अमरकंटक के राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय में गत रात्रि सुरक्षाकर्मियों और छात्रों के बीच हाथापाई हो गई। इसमें चार छात्र व एक गार्ड घायल हो गए। उन्हें रात में ही जिला चिकित्सालय अनूपपुर लाया गया, लेकिन चोट ज्यादा होने के कारण छात्रों को शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। […]