इंदौर न्यूज़ (Indore News)

झुलसे पुजारियों से ज्यादा नेताओं का मजमा लग गया, सुबह-सुबह विजयवर्गीय पहुंचे, फिर मुख्यमंत्री भी आ गए

  • मामूली झुलसन से कोहराम मचा…

इन्दौर। महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान लगी आग में पुजारियों के झुलसने की खबर आते ही प्रशासन और नेताओं में खलबली मच गई। चुनाव के दौरान हुए इस हादसे की खैरखबर के लिए फोन घनघनाने लगे। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को फोन पर पुजारियों से जब घटना की जानकारी लगी तो उन्होंने तत्काल कलेक्टर से बातचीत कर घायलों को इंदौर रैफर करने को कहा। कुछ ही देर में झुलसे पुजारियों को एम्बुलेंस से अरबिंदो अस्पताल लाया गया, जहां विजयवर्गीय ने उनकी खैरखबर ली। कुछ ही देर बाद मंत्री तुलसी सिलावट भी जा पहुंचे। मुख्यमंत्री मोहन यादव भी अपने गृहनगर में हुए हादसे की जानकारी लगातार लेते रहे और पुजारियों को देखने के लिए इंदौर आ गए। वरिष्ठ नेताओं के जमावड़े से पूरे अस्पताल में किसी बड़ी घटना की आशंका नजर आने लगी, लेकिन सभी पुजारी मामूली झुलसन का शिकार हुए थे। तत्काल इलाज मिलने के बाद कुछ घंटों बाद सहज भी हो गए थे। चूंकि आग गुलाल के जरिए लगी थी और पुजारियों के शरीर पर भी गुलाल चिपका हुआ था, इसलिए इन्फेक्शन के खतरे के मद्देनजर डाक्टरों ने ज्यादा एहतियात बरती। मुख्यमंत्री ने भी पुजारियों से चर्चा के बाद इलाज पर संतोष जताया। पुजारियों को दो-तीन दिनों में अस्पताल से घर भेजा जा सकता है।


उज्जैन में नहीं थे साधन
पुजारियों ने विजयवर्गीय को बताया कि उज्जैन सिविल अस्पताल में साधन और डाक्टर की कमी महसूस हो रही है। इस पर उन्होंने पुजारियों को इंदौर रैफर करने के लिए कहा।

अरबिंदो अस्पताल में भर्ती 12 पीडि़तों की जानकारी
1- मनोज जोशी 43 साल लगभग 25 प्रतिशत आग की चपेट में ।
2- संजय पुजारी, 50 साल भी लगभग 25 प्रतिशत झुलसे हैं।
3- शुभम जोशी , 21 साल भी लगभग 25 प्रतिशत झुलसे हैं।
4- आनंद, 35 साल, लगभग 25 प्रतिशत आग से झुलसे हैं।
5- विकास शर्मा, 40 साल लगभग 30 प्रतिशत झुलस गए।
6- सत्यनारायण सोनी, 79 साल लगभग 25 प्रतिशत झुलस गए हैं।
7- रमेश, 60 साल 10 से 15 प्रतिशत आग की चपेट में आए।
8- चिंतामन गहलोत, 70 साल 40 से 45 प्रतिशत चपेट में।
9 – मांगीलाल, 36 साल 25 प्रतिशत चपेट में।
10- कमल, 44 साल 25 प्रतिशत झुलस गए हैं।
11- सोनू राठौर, 34 साल 20 प्रतिशत झुलसा।
12 -अंश, 12 साल 10 से 15 प्रतिशत झुलसा है।

स्थिति
इन भर्ती 8 में से 7 पीडि़त अरबिंदो अस्पताल की तीसरी मंजिल पर बर्न आईसीयू में, 1 सर्जरी आईसीयू भर्ती है। इसके अलावा 3 पीडि़त बर्न यूनिट वार्ड में और 1 प्राइवेट वार्ड में है। इस तरह अरबिंदो में कुल 12 पीडि़त भर्ती हैं।

Share:

Next Post

बम के प्रत्याशी घोषित होते ही कांग्रेस में नजर आई गुटबाजी

Tue Mar 26 , 2024
कई नेता स्वागत से नदारद, कांग्रेस प्रत्याशी को पहले अपने ही घर की चुनौतियों से निपटना होगा इंदौर। अब तक पार्षद का भी चुनाव नहीं लड़े नवेले अक्षय बम को कांग्रेस नेे अपना प्रत्याशी तो घोषित कर दिया है, लेकिन बम को पहले अपने ही घर की चुनौतियों से निपटना होगा। कांग्रेस की गुटबाजी के […]