भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

6 को ग्वालियर में लगेगा नेताओं का जमावड़ा

  • केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की इकलौती बेटी की शादी में जुटेंगे केंद्र व प्रदेश के सत्ता व विपक्ष के नेता

भोपाल। वर्ष के अंत में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। और अगले वर्ष लोकसभा चुनाव होने हैं। इस चुनावी बेला में राजनीतिक शादियों को महत्व बढ़ गया है। छह जून को नगर में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की इकलौती बेटी की शादी है। नरेंद्र सिंह की गिनती भाजपा थिंक टैंकों में होती है और पक्ष-विपक्ष के नेताओं से उनके संबंध में मधुर हैं। इसलिए नगर में आयोजित शादी समारोह में बड़ा राजनीतिक जमावड़ा छह जून को रहेगा। कुछ नेताओं को पांच जून को आने की संभावना है। नरेंद्र सिंह तोमर के परिवार में यह दूसरी शादी है। बड़े बेटे देवेंद्र तोमर की शादी संक्रमण काल में हुई थी। इसलिए कोई बड़ा आयोजन नहीं हुआ था।

यह लोग लेंगे शादी समारोह में भाग लेंगे
बेटी की शादी के माध्यम से पहली बार केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर राजनीतिक ताकत का एहसास कराएंगे। शादी समारोह में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित आधा दर्जन से अधिक केंद्रीय मंत्रियों के आने की संभावना है। इसके साथ ही देश के पचास से अधिक सांसद शादी में मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित समूची सरकार व आला अधिकारी शादी में मौजूद रहने की संभावना है। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ व दिग्विजय सिंह सहित कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के शादी समारोह में आने की संभावना है। इसके अलावा अन्य राज्यों के दो से तीन मुख्यमंत्री भी शादी में समारोह में आना तय माना जा रहा है। नरेंद्र सिंह तोमर प्रदेश अध्यक्ष सहित संगठन में प्रमुख दायित्व संभाल चुके हैं। इसलिए शादी समारोह केंद्रीय संगठन के अलावा प्रदेशस्तर के बड़े नेता भी शादी समारोह में शामिल होंगे।


शादी की तैयारियां शुरू
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटी की शादी 6 जून को है। कार्यक्रम स्थल मेला ग्राउंड तय हुआ है। इसके साथ ही शादी की सभी रस्में रेसक्रोर्स रोड स्थित सरकारी निवास से होंगी। नरेंद्र सिंह को मुरार में पुश्तैनी मकान भी है। मेला ग्राउंड में सात दिन पहले से शादी की तैयारियां शुरु हो गईं हैं। मंत्रियों के ठहरने की व्यवस्था उनके विभागों द्वारा की जाएगी। इसके साथ ही नगर के विभागों के गेस्ट हाउस व मेला ग्राउंड के आसपास के होटलों को भी बुक किया गया है। नरेंद्र सिंह तोमर भी अतिविष्ठ लोगों को व्यक्तिगत चर्चा कर शादी में आने का व्यक्तिगत न्यौता दे रहे हैं।

एक पखवाड़े में दूसरी राजनीतिक शादी
एक पखबाड़े दूसरी बड़ी राजनीतिक शादी है। इससे पहले पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया के भतीजी की शादी हुई थी। पवैया के यहां आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित भोपाल में बैठक समाप्त होने के बाद आधी रात को विमान से पहुंचे थे।

Share:

Next Post

चीतों की मौतों के बाद खत्म हुआ कूनो का आकर्षण !

Sat Jun 3 , 2023
पार्क से लगी जमीनों के दाम घटे भोपाल। श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में चीतों को बसाया जाएगा, इस खबर ने एक साल पहले कूनो पार्क के आसपास की जमीन की कीमतों में जबरदस्त उछाल ला दिया था। कीमतें दस गुना तक बढ़ गई थी। लोगों को लग रहा था कि पर्यटन और रोजगार की […]