भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

दीपावली के बाद पड़ेगी अच्छी सर्दी

  • रात में महसूस होने लगी सर्दी, दिन में भी कम हो रहा पारा

भोपाल। उत्तर-पश्चिमी हवा चलने के साथ ही रात का तापमान कम होने से सर्दी का अहसास होना शुरू हो गया है। साथ ही दिन का पारा भी धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। तेजी से पैर पसार रही सर्दी ने पिछले पांच साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। अभी दिन में धूप निकलने के कारण तापमान सामान्य के आसपास ही रहता है। उत्तरी पाकिस्तान पर पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के अन्य जिलों में ठंडक की शुरुआत हो गई है। कई दिनों बाद भोपाल में भी शुक्रवार को दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 30.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया जो सामान्य रहा। धीरे-धीरे उतरी हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानी वेद प्रकाश सिंह के मुताबिक 10 नवंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ गुजरने वाला है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदल रहा है मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक बर्फवारी और उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान गिर रहा है। ग्वालियर में पारा 13 डिग्री पर पहुंच गया। जाहिर है कि अंचल में भी मौसम का यह बदलाव अपना असर दिखा रहा है। 15 नवंबर के बाद अच्छी सर्दी पडऩे की संभावना है।

Share:

Next Post

भारत-अमेरिका संबंध और चीन की तिलमिलाहट

Sat Oct 31 , 2020
– सियाराम पांडेय ‘शांत’ भारत और अमेरिका के प्रगाढ़ होते रिश्तों ने चीन की पेशानी पर बल ला दिया है। भारत और अमेरिका के रक्षा और विदेश मंत्रियों के बीच हुए टू प्लस टू संवाद ने चीन की धड़कनें बढ़ा दी हैं। अमेरिका के विदेश और रक्षा मंत्री की भारत यात्रा को वह पचा नहीं […]