देश मनोरंजन

कभी नॉनवेज के दिवाने थे, बॉलीवुड के ये सितारे, अब अलविदा!

आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स (bollywood celebs) तक खाने का शौक हर इंसान के अंदर होता है। वैसे भी बॉलीवुड अभिनेता और अभिनेत्री खानपान (food and drink) के मामले में आम लोगों की तरह ही शौक रखते हैं। मसलन, कोई शाकाहारी भोजन पसंद करता है तो कोई नॉनवेज का दीवाना (crazy about non veg) होता है। मगर, बॉलीवुड की दुनिया में कई ऐसे स्टार्स हैं, जो कभी नॉनवेज फूड के बहुत बड़े शौकीन थे। मगर, अब वह पूरी तरह शाकाहारी बन चुके हैं। इनमें से कुछ सितारों ने कोविड- 19 महामारी की दस्तक के बाद शाकाहार अपनाया तो किसी ने अपने फिल्मी किरदार की तैयारी के लिए मांसाहारी भोजन त्याग दिया और अब बन चुके हैं शुद्ध शाकाहारी।



भूमि पेडनेकर
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बॉलीवुड अभिनेत्री और पर्यावरणविद भूमि पेडनेकर लॉकडाउन के दौरान पूरी तरह शाकाहारी बन गईं। खानपान के मामले में किए गए इस बदलाव से वे बेहद खुश भी हैं। एक बातचीत के दौरान भूमि ने बताया था कि लॉकडाउन के दौरान उनके अंदर से ही कोई आवाज आई और उन्होंने नॉनवेज फूड छोड़ दिया।

रितेश देशमुख
बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख दो दशकों से फिल्मों में काम कर रहे हैं। अपनी दमदार एक्टिंग से वह लाखों दिलों पर राज करते हैं। एक समय ऐसा था जब रितेश को मांसाहारी भोजन बहुत पसंद था। हालांकि अब वह पूरी तरह से शुद्ध शाकाहारी हो चुके हैं। रितेश कई बार यह बात चुके हैं कि वह और उनकी पत्नी वीगन बन गए हैं।

शिल्पा शेट्टी
अपनी फिटनेस के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी वर्ष 2020 में नॉनवेज पूरी तरह छोड़ दिया और शाकाहार अपना लिया। एक बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था, ‘नॉन वेज छोड़ना उन्हें मुश्किल लग रहा था। लेकिन, अब यह सबसे शानदार बदलाव महसूस हो रहा है।’ शिल्पा शेट्टी ने बाकायदा सोशल मीडिया पोस्ट साझा करके इस बात की जानकारी दी थी।

शाहिद कपूर
शाहिद कपूर देश के जाने-माने एक्टर हैं। इश्क-विश्क से अपना एक्टिंग करियर शुरू करने वाले शाहिद बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर में शुमार किए जाते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी शाहिद पूरी तरह से नॉन वेजिटेरियन हैं। वह मांसाहार से कोसों दूर रहते हैं और दूसरों को वेजिटेरियन बनने के लिए प्रेरित करते हैं।

सोनाक्षी सिन्हा
शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी पूरी तरह से शाकाहारी हैं। एक समय था जब सोनाक्षी का वजन काफी ज्यादा हुआ करता था, लेकिन शाकाहारी भोजन ने उन्हें वजन घटाने में काफी मदद की। सोनाक्षी अब तक सलमान खान, अक्षय कुमार, शाहिद कपूर जैसे कई बड़े सितारों के साथ फिल्म में काम किया है।

कंगना रणौत
कंगना रणौत को बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शुमार किया जाता है जो किसी भी फिल्म को हिट कराने का दम रखती हैं। कंगना अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। शुरुआत में कंगना नॉन वेज की शौकीन थीं, लेकिन साल 2013 से उन्होंने इस तरह के भोजन को खुद से काफी दूर कर लिया है। कंगना अब डेयरी प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल नहीं करतीं। जानकारी के मुताबिक अब अब पूरी तरह से वीगन डाइट फॉलो करती हैं।

Share:

Next Post

महामारी की तरह समाज को नष्ट कर सकती है परीक्षा में नकल करना : दिल्ली हाईकोर्ट

Wed Dec 28 , 2022
नई दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने कहा, परीक्षा में नकल करना प्लेग महामारी जितना खतरनाक है। इससे समाज (Society) पूरी तरह नष्ट हो सकता है। जो लोग नकल करते हैं या इसमें शामिल होते हैं उनके साथ सख्ती से निपटा जाना चाहिए। चीफ जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा (Chief Justice Satish Chandra Sharma) […]