जीवनशैली स्‍वास्‍थ्‍य

इम्यूनिटी को मजबूत करनें में मदद करेंगे ये फल

बचपन से आप ये सुनते हुए आ रहे होंगे कि कड़वी चीजों का सेवन करने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं, लेकिन शायद ये बात आपने बेहद ही कम लोगों के मुंह से सुनी होगी कि खट्टी चीजें खाने से भी हमारे शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं। जिन फलों के अंदर अम्लीय तत्व काफी मात्रा में पाए जाते हैं, उन्हें खट्टे फल कहा जाता है और ये हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसलिए अपने खाने में आपको इन चीजों को शामिल करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इन खट्टे फलों के फायदों के बारे में।

दरअसल, खट्टे फलों में कई पोषक तत्व जैसे- फाइबर, पोटेशियम, शर्करा, कैल्शियम, फोलेट, नियासिन और थायामिन, विटामिन बी6 समेत कई प्रकार के फाइटोकेमिकल्स पाए जाते हैं। इसके अलावा ये फल विटामिन-सी के भी अच्छे स्त्रोत माने जाते हैं। इसमें सबसे पहला जो फल है वो है अंगूर। अंगूर के सेवन से कैंसर के सेल्स बढ़ने से रोकने में और हार्ट अटैक के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है।

इसके अलावा ये डायिबिटीज में भी फायदेमंद होते हैं। साथ ही प्रतिरक्षा के स्तर को भी ये बढ़ाते हैं और पाचन में मदद करते हैं। संतरा खाने से भी शरीर को कई फायदे मिलते हैं। संतरे में कई पोषक तत्व काफी मात्रा में पाए जाते हैं। पाचन तंत्र को ठीक तरह से काम करने में संतरा काफी मदद कर सकता है। संतरा विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स का स्त्रोत भी है, जो हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढाता है।


पोटेशियम, विटामिन-सी और बीटा कैरोटीन होने की वजह से संतरे को स्वास्थ्य के लिए काफी सही माना जाता है। साथ ही अगर आप नियमित रूप से संतरे का सेवन करते हैं, तो ये गुर्दे की बीमारी से आपको बचाए रखने में मदद कर सकता है। इसके अलावा नींबू का सेवन भी फायदेमंद हो सकता है। ये वायरलरोधी, जीवाणुरोधी और प्रतिरक्षा बूस्टिंग गुणों से भरपूर होता है। अगर आपको अपना वजन घटाना हो तो इसमें नींबू आपकी काफी मदद कर सकता है।

नींबू में कैल्शियम, साइट्रिक एसिड, विटामिन-सी, मैग्नीशियम, बायोप्लोनाइड और लिमोनेन मौजूद होते हैं और ये सभी इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं। नींबू का पानी पीना भी शरीर के लिए लाभदायक माना जाता है। हालांकि, इन खट्टे फलों का सेवन करते समय हमें इस बात का ध्यान देना चाहिए कि एसिड (खट्टे फलों में पाया जाता है) का ज्यादा सेवन करने से पेट में ऐंठन, दस्त-उल्टी जैसी चीजें भी हो सकती हैं। इसलिए इनका सेवन हिसाब से ही करना चाहिए।

Share:

Next Post

Renault Kiger कार आज भारत में हो सकती है लांच, जानें खास फीचर्स

Thu Jan 28 , 2021
फ्रांस की वाहन निर्माता कंपनी रेनॉल्ट कल अपनी बहुप्रतिक्षित एसयूवी Kiger को अधिकारिक तौर पर पेश करेगी। जिसे आने वाले महीनों में भारत में अधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। जो देश में Kia Sonet, Tata Nexon और Ford Ecosport को टक्कर देगी। जानकारी के लिए बता दें, किगर को हालिया लॉन्च निसान मैग्नाइट के […]