img-fluid

57 लाख का चूना लगा दिया लेकिन चरक अस्पताल की सीवरेज व्यवस्था ठीक नहीं हुई

September 14, 2026

oplus_0

  • अंदर घुसते ही पोर्च के समीप भरा रहता है पानी-बदबू से लोग परेशान

उज्जैन। चरक अस्पताल में अंदर घुसते ही बदबू आती है तथा पिछले दिनों लाखों रुपए खर्च किए गए थे लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। उल्लेखनीय है कि आगर रोड स्थित जिला चिकित्सालय के चरक भवन की सीवरेज समस्या के स्थाई समाधान के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 57 लाख रुपए में नई भूमिगत सीवरेज लाइन डालने का फैसला लिया था।


  • यह काम नगर निगम के पीएचई विभाग को सौंपा गया था। बताया जा रहा था कि बीते अगस्त माह में ही नई सीवरेज लाइन में चरक भवन से निकलने वाली सीवरेज पाइपलाइन को क्षीरसागर होते हुए रामघाट की ओर जाने वाली मुख्य चैंबर लाइन से जोड़ा जाना था। इससे गंदे पानी की निकासी आसान होने की उम्मीद जगी थी लेकिन तकनीकी खामियों के कारण सिवरेज लाईन मुख्य सीवेज लाइन से जोड़ी ही नहीं गई हैं। ऐसे में आज भी चरक भवन का सीवेज अस्पताल परिसर में ही फैलता नजर आ रहा हैं। जिससे यहां आने वाले मरीज और डॉक्टर परेशान हैं। अधिकारी केवल आश्वासन दे रहे है कि जल्द ही सीवरेज का स्थाई समाधान हो जाएगा। लेकिन कब तक यह स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं। बड़ा सवाल यह है कि नई सिवरेज लाइन के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। क्या पीएचई के अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है?

    Share:

  • स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में उज्जैन को टॉप-10 में नहीं मिली जगह

    Mon Sep 14 , 2026
    उज्जैन। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 के नतीजे जारी किए हैं। 3 से 10 लाख आबादी वाले शहरों की कैटेगरी में उज्जैन 16वें स्थान पर रहा। शहर का फाइनल स्कोर 181.5 अंक रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 3 अंक ज्यादा है। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2025 में उज्जैन इसी कैटेगरी में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved